Chandigarhआवारा कुत्तों का कहर, नौजवान पर हमला कर काटा कान, देखें वीडियो

आवारा कुत्तों का कहर, नौजवान पर हमला कर काटा कान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः डड्डूमाजरा के चार मंजिला मकानों के पार्क में आवारा कुत्ते का कहर देखने को मिला। जहां कुत्ते ने नौजवान पर हमला कर दिया। इस घटना में कुत्ते ने नौजवान के कान को अपने दांतों में दबा लिया और काफी कोशिश के बावजूद उसे नहीं छोड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने काफी मशक्कत के बाद युवक को कुत्ते से बचाया। घायल की पहचान 29 वर्षीय नीरज के रूप में हुई है। वह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। नीरज सफाई कर्मचारी का काम करता है। इस घटना में नौजवान का कान बुरी तरह कट चुका था और नीचे लटक गया था। घायल को तुरंत इलाज के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

नीरज के रिश्तेदार विक्की भट्टी ने बताया कि नीरज डड्डूमाजरा के चार मंजिला मकानों में बने पार्क में घूम रहा था। इसी दौरान अचानक एक कुत्ता वहां पहुंचा और उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने नीरज के कान को अपने दांतों में दबा लिया। नीरज ने खुद को छुड़ाने की काफी कोशिश की, लेकिन कुत्ते ने उसका कान नहीं छोड़ा। इस दौरान नीरज जोर-जोर से चिल्लाकर लोगों से उसे बचाने की गुहार लगाता रहा। नीरज की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। हालांकि, कई लोग इस डर से तुरंत उसके पास नहीं गए कि कहीं कुत्ता उन पर भी हमला न कर दे।

इसके बाद लोगों ने डंडों और पत्थरों की मदद से कुत्ते को वहां से भगाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने कुत्ते को वहां से हटाया और नीरज को बचाया। हालांकि, तब तक उसके कान को गंभीर चोट लग चुकी थी और वह नीचे लटक गया था। घटना के बाद नीरज को तुरंत इलाज के लिए पीजीआई पहुंचाया गया। वहां उसे भर्ती कर लिया गया और उसका इलाज शुरू किया गया। फिलहाल नीरज का इलाज चल रहा है।

नीरज के रिश्तेदार विक्की भट्टी ने आरोप लगाया कि इस कुत्ते ने पहले भी तीन से चार लोगों को काटा है। उन्होंने बताया कि कुत्ते को काका नाम के व्यक्ति ने रखा हुआ है। विक्की भट्टी ने आरोप लगाया कि कुत्ते के पहले भी लोगों को काटने की बात सामने आने के बावजूद नगर निगम की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल है और लोगों ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Vitamin D की कमी होने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, समय रहते करें गौर

सेहत: शरीर को हेल्दी रखने के लिए कई तरह...

PM मोदी पर फिर खरगे के विवादित बोल, भाषण के दौरान युवक ने किया विरोध, मचा हंगामा

पटना: बिहार की राजधानी पटना में रविवार को कांग्रेस...

हम पंजाब को शिक्षा के केंद्र के रूप में विकसित कर रहे हैं: CM Mann

धूरी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि...

Jalandhar News: युवक के मौत मामले में पुलिस ने दर्ज किया केस, देखें वीडियो

जालंधर: मकसूदां के नंदनपुर रोड पर रहने वाले नरिंदर...

CM Saini ने अमृतसर स्थित भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर टेका माथा

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अमृतसर...

Vitamin D की कमी होने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, समय रहते करें गौर

सेहत: शरीर को हेल्दी रखने के लिए कई तरह के विटामिन्स और पोषक तत्वों की जरुरत पड़ती है। इन्हीं...

PM मोदी पर फिर खरगे के विवादित बोल, भाषण के दौरान युवक ने किया विरोध, मचा हंगामा

पटना: बिहार की राजधानी पटना में रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के भाषण के दौरान हंगामा हो गया।...

हम पंजाब को शिक्षा के केंद्र के रूप में विकसित कर रहे हैं: CM Mann

धूरी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि पंजाब को शिक्षा के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित...

Jalandhar News: युवक के मौत मामले में पुलिस ने दर्ज किया केस, देखें वीडियो

जालंधर: मकसूदां के नंदनपुर रोड पर रहने वाले नरिंदर के बेटे ओमबीर की मौत के मामले में कमिश्नरेट पुलिस...