AdvertisementPunjab Government
SportsUP T20 League 2026: फाइनल में रिंकू सिंह की टीम ने मारी...

UP T20 League 2026: फाइनल में रिंकू सिंह की टीम ने मारी बाजी, 94 रनों से लखनऊ को दी मात

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

खेल: UP T20 League 2026 के फाइनल मैच में रिंकू सिंह की टीम ने बाजी मार ली है। 6 सितंबर को मेरठ मावेरिक्स और लखनऊ फॉलकन्स के बीच में उत्तर प्रदेश स्थित इकाना क्रिकेट स्टेडियम बी ग्राउंड में खेला गया। वहीं रिंकू सिंह की अगुवाई वाली टीम इस मैच में 94 रनों से कामयाब रही है। विपक्षी की टीम के खिलाफ मिली ऐतिहासिक जीत के बाद मेरठ के कप्तान रिंकू काफी खुश दिखे। उनकी प्रसन्नता का अंदाजा इस बात से लगाया जा रहा है कि मुकाबला अपने नाम के बाद वो बीच मैदान में नाचने भी लगे। इसका एक वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में यह दिख रहा है कि वो अपने साथी खिलाड़ियों के साथ मैदान में दोनों हाथों को उठाकर थिरकते हुए दिख रहे हैं।

94 रनों से रिंकू की टीम ने मारी बाजी

मैच के परिणामों के बारे में अगर बात करें तो इकाना क्रिकेट स्टेडियम बी ग्राउंड में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेरठ मावेरिक्स की टीम 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान 203 रन बनाने में कामयाब हुई थी। पारी की शुरुआत करते हुए दिव्यांश जोशी सर्वोच्च स्कोरर भी रहे। उनकी टीम के लिए सिर्फ 40 गेंदों में 262.50 की स्ट्राइक रेट से 105 रनों की शतकीय पारी भी खेली। इस दौरान उन्होंने 12 चौके और सात खूबसूरत छक्के लगाए।

ऋतुराज शर्मा और स्वास्तिक चिकारा ने बनाए रन

जोशी के अलावा तीसरे राउंड में ऋतुराज शर्मा ने 17 गेंदों में 24 रन बनाए। इसके बाद दोनों बल्लेबाज के अलावा स्वास्तिक चिकारा ने 14 गेंदों में 18 रनों का भी योगदान दिया। बाकी के बल्लेबाज विपक्षी गेंदबाजों के सामने हमेशा रनों के लिए जूझते हुए ही दिखे।

मेरठ मावेरिक्स की ओर से जीत के लिए मिले 204 रनों के लक्ष्य का पीछा भी किया गया। लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ फालकन्स की टीम 10 ओवरों में सिर्फ 109 रनों की पारी में ढेर हो गई। टीम के लिए चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ अजीत वर्मा ही क्रीज पर कुछ देर तक अपना जज्बा दिखा पाए। इसके बाद उन्होंने मैच के दौरान 24 गेंदों का सामना भी किया। इसी के बीच वह 39 रनों को बटोरने में कामयाब रहे।

‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने दिव्यांग जोशी

वहीं मेरठ के मुख्य स्पिनर जीशान अंसारी ने दो जरुरी विकेट लेकर अपने सीजन का अंत किया इस सीजन में 25 विकेट लेकर वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। सबसे ज्यादा विकेट लेने के लिए उनको पर्पल कैप भी मिली। फाइनल में विशाल चौधरी मेरठ के लिए सबसे सफल गेंदबाज के तौर पर सामने आए। 4 ओवर में 24 रन खर्च करने के बाद उन्होंने 4 विकेटों में अपना नाम किया। दिव्यांग जोशी को शानदार शतक बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच बने।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: मां-बेटे के Murder Case मे बहू गिरफ्तार,देखें वीडियो

अमृतसर: कमिश्नरेट पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत...

नालागढ़ के डाढ़ी भोला में बच्चों ने धूमधाम से मनाया दशहरा

विधायक हरदीप बाबा ने बढ़ाया बच्चों का हौसला नालागढ़: नालागढ़...

पक्का परोह में कार से टकराई बाइक, चालक घायल

ऊना: अंब थाना क्षेत्र के पक्का परोह में बाइक...

छपरोह में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना: चिंतपूर्णी थाना क्षेत्र के छपरोह गांव में जमीन...

Jalandhar News: Raju Sweets पर सेहत विभाग की दबिश, काटा चालान, देखें वीडियो

1.25 क्विंटल बदबूदार मिठाई की नष्ट, भरे सैंपल जालंधर: त्योहारों...

Punjab News: मां-बेटे के Murder Case मे बहू गिरफ्तार,देखें वीडियो

अमृतसर: कमिश्नरेट पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली राम नगर कॉलोनी की गली नंबर 4 में...

नालागढ़ के डाढ़ी भोला में बच्चों ने धूमधाम से मनाया दशहरा

विधायक हरदीप बाबा ने बढ़ाया बच्चों का हौसला नालागढ़: नालागढ़ के आकाश नगर डाढ़ी भोला पीर स्थान में बालक दशहरा...

पक्का परोह में कार से टकराई बाइक, चालक घायल

ऊना: अंब थाना क्षेत्र के पक्का परोह में बाइक और कार की टक्कर में मोटरसाइकिल चालक घायल हो गया।...

छपरोह में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना: चिंतपूर्णी थाना क्षेत्र के छपरोह गांव में जमीन विवाद को लेकर एक महिला के साथ कथित तौर पर...