MogaPunjab News: सीट को लेकर बस कंडक्टर के साथ बदसलूकी का आरोप,...

Punjab News: सीट को लेकर बस कंडक्टर के साथ बदसलूकी का आरोप, महिला के साथ की मारपीट, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोगाः मोगा से अमृतसर जा रही बस में सीट को लेकर हुआ विवाद तब हंगामे में बदल गया जब कई महिलाओं ने कथित तौर पर एक महिला की पिटाई कर दी। ये घटना मोगा बस स्टैंड से बस के निकलने के कुछ ही दूरी पर हुई।

बस कंडक्टर के अनुसार बस चलने के बाद वह महिला लगातार बहस कर रही थी। कंडक्टर ने आरोप लगाया कि महिला ने बस में मौजूद दो लड़कियों के बारे में भी आपत्तिजनक बातें कहीं। इसके बाद कंडक्टर ने महिला को बस से उतरने के लिए कहा, जिससे मामला और बढ़ गया।

कंडक्टर का कहना है कि इस दौरान महिला ने उसकी दाढ़ी खींचने की कोशिश की। इसके बाद महिला बस से उतरने लगी। इस दौरान बस में मौजूद कुछ यात्री भी नीचे उतरे और महिला को रोका। मौके पर मौजूद लोगों ने मामले को शांत करने की कोशिश की।

लेकिन इस दौरान दोनों पक्षों के बीच बहस बढ़ गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसी बीच कुछ महिलाओं ने कथित तौर पर उस महिला की पिटाई कर दी। कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

दूसरी ओर, जिस महिला की पिटाई हुई, उसने अपना पक्ष रखते कहा कि उसने बस में सिर्फ सीट मांगी थी। उसका आरोप है कि सीट मांगते समय उसके साथ बदसलूकी की गई। महिला ने दावा किया कि उसकी उंगलियों में चोट आई है और बिना किसी गलती के उसे बस से नीचे उतारकर पीटा गया।

मामला बढ़ता देख मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू में किया। पिटाई का शिकार हुई महिला को थाने ले गई, जबकि बस कंडक्टर और कुछ यात्रियों को भी थाने बुलाया गया।

इस मामले में थाना प्रभारी गुरविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस को शाम करीब 6 बजे घटना की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। मौके पर एक महिला के साथ मारपीट हो रही थी, जिसे पुलिसकर्मी थाने ले आए। इसके अलावा, बस कंडक्टर और बस में सवार कुछ यात्रियों को भी थाने बुलाया गया।

थाना प्रभारी के अनुसार थाने पहुंचने के बाद महिला ने अपने रिश्तेदारों और वकीलों को भी बुलाया। पुलिस ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बिठाकर मामले को सुलझाने की काफी कोशिश की। आखिरकार दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी और आपसी समझौता हो गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि जिस पक्ष की गलती थी, उसे अपनी गलती का एहसास कराया गया। समझौता होने के बाद बस को मोगा से अमृतसर के लिए रवाना कर दिया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Osm Look के साथ पैदा हुआ नवजात, वीडियो वायरल

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक नवजात बच्चे का...

शरद पूर्णिमा पर चांद के नीचे क्यों रखी जाती है खीर? जानें परंपरा का रहस्य

धर्म: शरद पूर्णिमा वाले दिन रात को चंद्रमा की...

Asian Champions Trophy: सीएम मान करेंगे मैच की ओपन सेरेमनी, देखें वीडियो

जालंधरः आजादी के बाद पंजाब में पहली बार होने जा...

Ind-Zimbave के दूसरे वनडे मैच में इतिहास रच सकती है Smriti Mandanna! तेज हुई अटकलें

खेल: भारत की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान स्मृति...

Jalandhar News: Kulhad Pizza Couple सहज की सेहत को लेकर भाई ने किया खुलासा, देखें वीडियो

जालंधर: कुल्हड़ पिज्जा कपल सहज की सेहत को लेकर...

Osm Look के साथ पैदा हुआ नवजात, वीडियो वायरल

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक नवजात बच्चे का वीडियो तेजी से चर्चा में है। बच्चे के चेहरे पर...

शरद पूर्णिमा पर चांद के नीचे क्यों रखी जाती है खीर? जानें परंपरा का रहस्य

धर्म: शरद पूर्णिमा वाले दिन रात को चंद्रमा की रोशनी के नीचे खीर रखने की परंपरा बहुत समय से...

Asian Champions Trophy: सीएम मान करेंगे मैच की ओपन सेरेमनी, देखें वीडियो

जालंधरः आजादी के बाद पंजाब में पहली बार होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए जालंधर...

Ind-Zimbave के दूसरे वनडे मैच में इतिहास रच सकती है Smriti Mandanna! तेज हुई अटकलें

खेल: भारत की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान स्मृति मंधाना इतिहास रच सकती हैं। आज भारत और जिम्बाव्बे में...