Nationalराजधानी में मौसम ने ली करवट, देश के कई राज्यों में होगी...

राजधानी में मौसम ने ली करवट, देश के कई राज्यों में होगी झमाझम बारिश, IMD का रेड अलर्ट

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: दिल्ली के कई इलाकों में शनिवार को जोरदार बारिश हुई। लगातार बारिश को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार और रविवार को दिल्ली में भारी बारिश के साथ आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

अगले एक हफ्ते तक कई राज्यों में बारिश
मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। खासकर उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी दी गई है।

मॉनसून ट्रफ की वजह से बढ़ी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून ट्रफ की स्थिति में बदलाव हो रहा है। इसके अगले दो दिनों में पूर्व-उत्तर-पूर्व दिशा की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके चलते उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

उत्तराखंड में 11 सितंबर तक बारिश
5 से 7 सितंबर और 10 से 11 सितंबर के बीच उत्तराखंड में कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत के अन्य हिस्सों में भी कहीं-कहीं मध्यम बारिश हो सकती है।

दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में भी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 5 से 8 सितंबर के बीच हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ इलाकों में तेज बारिश और आंधी भी देखने को मिल सकती है।

राजस्थान और यूपी में भारी बारिश का अलर्ट
6 सितंबर को पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज बारिश हो सकती है। वहीं 6 से 8 सितंबर तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी बारिश
मध्य प्रदेश में 5 से 11 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। वहीं छत्तीसगढ़ में 8 से 11 सितंबर के बीच गरज-चमक और बिजली के साथ बारिश हो सकती है।

बिहार, झारखंड और ओडिशा में बारिश
बिहार और झारखंड में 8 से 11 सितंबर के बीच बारिश होने की संभावना है। वहीं ओडिशा में 9 से 11 सितंबर के दौरान कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश का दौर
अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 5 से 11 सितंबर तक बारिश की संभावना है। असम और मेघालय में 5 से 7 सितंबर और फिर 10 से 11 सितंबर के बीच कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

पश्चिमी और दक्षिणी राज्यों में भी असर
कोंकण और गोवा में 5 से 11 सितंबर तक कई इलाकों में बारिश हो सकती है। गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और सौराष्ट्र-कच्छ में भी इस दौरान कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। लक्षद्वीप में 9 से 11 सितंबर और तटीय कर्नाटक में 8 से 11 सितंबर के दौरान बारिश की संभावना जताई गई है।

मछुआरों के लिए समुद्र में न जाने की चेतावनी
मौसम विभाग ने खराब मौसम को देखते हुए अरब सागर में मछुआरों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। 5 और 9 सितंबर को सोमालिया तट के पास दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम-मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों में मछली पकड़ने से बचने को कहा गया है। वहीं 6 से 9 सितंबर के बीच ओमान तट के पास पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम अरब सागर के कुछ हिस्सों में भी समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है। 8 सितंबर को सोमालिया तट के पास भी मछुआरों को समुद्र में जाने से बचने की सलाह दी गई है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

सरकारी राइफल के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाना पड़ा भारी

शिवहर। बिहार में शिवहर के पुलिस अधीक्षक (SP) शैलेन्द्र...

Punjab News: फूड सेफ्टी विभाग की देसी घी फैक्टरी पर दबिश, 675 किलो एक्सपायर घी जब्त, देखें वीडियो

लुधियानाः हेल्थ डिपार्टमेंट का फूड सेफ्टी विंग लोगों को...

नूंह में हादसाः ट्रक इको कार पर चढ़ा, दो युवकों समेत 3 की मौत

नूंहः नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका शहर में शनिवार...

रियाद-दम्माम की उड़ानें 7 नवंबर तक रद्द, जेद्दा सेवा 31 अक्टूबर तक निलंबित

नई दिल्लीः एअर इंडिया, एअर इंडिया एक्सप्रेस ने शनिवार...

लुटेरों और पुलिस के बीच मुठभेड़: दो आरोपियों के पैर में लगी गोली, तीन गिरफ्तार, देखें वीडियो

2 अवैध पिस्टल और बाइक बरामद, हाथापाई में पुलिसकर्मी भी घायल पंचकूलाः पंचकूला में अपराधियों पर शिकंजा कसने और लूट,...

सरकारी राइफल के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाना पड़ा भारी

शिवहर। बिहार में शिवहर के पुलिस अधीक्षक (SP) शैलेन्द्र सिंह के निर्देश पर सरकारी राइफल के साथ मनोरंजन आधारित...

Punjab News: फूड सेफ्टी विभाग की देसी घी फैक्टरी पर दबिश, 675 किलो एक्सपायर घी जब्त, देखें वीडियो

लुधियानाः हेल्थ डिपार्टमेंट का फूड सेफ्टी विंग लोगों को साफ, सुरक्षित और अच्छी क्वालिटी का खाना-पीना देने के लिए...

नूंह में हादसाः ट्रक इको कार पर चढ़ा, दो युवकों समेत 3 की मौत

नूंहः नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका शहर में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दिल्ली-अलवर रोड...