Himachal Govt
NationalGirlfriend के Number Block करने पर टंकी पर चढ़ा आशिक, बोला-'शादी कराओ...

Girlfriend के Number Block करने पर टंकी पर चढ़ा आशिक, बोला-‘शादी कराओ तभी उतरूंगा’, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमरोहाः फिल्म शोले में वीरू के टंकी पर चढ़कर हंगामा करने वाला सीन युवक ने याद दिला दिया। दरअसल, जिले के गुलड़िया गांव में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। प्रेमिका द्वारा मोबाइल नंबर ब्लॉक किए जाने से परेशान एक युवक निर्माणाधीन पानी की टंकी पर जा चढ़ा। करीब आधे घंटे तक वह टंकी पर खड़ा होकर नीचे मौजूद लोगों से प्रेमिका से शादी कराने की गुहार लगाता रहा। युवक ने धमकी दी कि अगर उसकी शादी प्रेमिका से नहीं होगी तो वह टंकी से कूदकर जान दे देगा। युवक को टंकी पर चढ़ा देख मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बातचीत कर उसे सकुशल नीचे उतार लिया।

मंडी धनौरा क्षेत्र के गांव देवीपुरा निवासी एक युवक गुलड़िया गांव पहुंचा और निर्माणाधीन पानी की टंकी पर चढ़ गया। आसपास के लोगों ने उसे टंकी पर देखा तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों के कहने के बावजूद युवक नीचे नहीं उतरा। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवक से बातचीत शुरू की। पुलिस के अनुसार, युवक ने बताया कि वह प्रेमिका से शादी करना चाहता है। उसका कहना था कि युवती करीब 25 दिन से उससे बात नहीं कर रही है और उसने उसका मोबाइल नंबर भी ब्लॉक कर दिया है।

युवक ने बताया कि करीब एक साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए उसकी युवती से दोस्ती हुई थी। बाद में दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और दोस्ती प्रेम प्रसंग में बदल गई। युवक का कहना था कि वह युवती से शादी करना चाहता है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह उससे दूरी बनाए हुए है( पुलिसकर्मियों ने करीब आधे घंटे तक युवक को समझाया। इसके बाद वह टंकी से नीचे उतर आया। पुलिस उसे थाने ले गई। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि युवक को थाने लाया गया। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

प्रेमिका का मोबाइल नंबर 25 दिन से ब्लॉक होने से नाराज होकर निर्माणाधीन तहसील परिसर की पानी की टंकी पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देने वाले युवक जितेंद्र के खिलाफ पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर उसका चालान कर दिया है। इस मामले में प्रेमिका की मां की तहरीर पर जितेंद्र के खिलाफ छेड़छाड़ समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। शुक्रवार को पुलिस ने युवक का चालान कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने कार्रवाई की पुष्टि की।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: अब ट्रैफिक में नहीं फंसेगी संगत, Dera Radha Soami सत्संग के लिए नया रूट जारी

अमृतसरः डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास ने अपने अनुयायियों...

Punjab News: 20 दिन पहले परिवार ने कर दिया संस्कार और भोग, अब निकला जिंदा, देखें वीडियो

पुलिस की कार्रगुजारी पर उठने सवाल कपूरथलाः जिले में एक...

Jalandhar News: चोरी पे चोरी, फिर भी पुलिस के हाथ खाली, एक ही जगह 10 दिनों में 5वीं वारदात

परेशान पीड़ित बोला- वारदात ट्रेस की जगह पुलिस से...

Jalandhar News: कल नहीं होगा Drone Light Show, कैबिनेट मंत्री का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें...

सैन्य अड्डे पर भीषण धमाके में 15 की मौत, 60 घायल, देखें वीडियो

लापाज: बोलिविया में एक सैन्य अड्डे पर हुए धमाके...

Punjab News: अब ट्रैफिक में नहीं फंसेगी संगत, Dera Radha Soami सत्संग के लिए नया रूट जारी

अमृतसरः डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास ने अपने अनुयायियों के लिए पुलिस द्वारा एक नया ट्रैफ़िक रूट उपलब्ध कराया...

Punjab News: 20 दिन पहले परिवार ने कर दिया संस्कार और भोग, अब निकला जिंदा, देखें वीडियो

पुलिस की कार्रगुजारी पर उठने सवाल कपूरथलाः जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिस युवक...

Jalandhar News: चोरी पे चोरी, फिर भी पुलिस के हाथ खाली, एक ही जगह 10 दिनों में 5वीं वारदात

परेशान पीड़ित बोला- वारदात ट्रेस की जगह पुलिस से मिल रही सिर्फ FIR पे FIR जालंधर, ENS: चोरी की वारदातों...

Jalandhar News: कल नहीं होगा Drone Light Show, कैबिनेट मंत्री का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित ड्रोन शो 6 सितंबर को शाम...