Himachal Govt
Fatehgarh SahibPunjab News: ट्रक और एक्टिवा की टक्कर में दंपति की मौत

Punjab News: ट्रक और एक्टिवा की टक्कर में दंपति की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फतेहगढ़ साहिबः सरहिंद- मोरिंडा रोड पर स्थित गांव आलमपुर के पास गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहब में माथा टेक कर वापस लौट रहे एक्टिवा सवार दपंति की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में बुजुर्ग पति-पत्नी की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 70 वर्षीय धर्मवीर सिंह और पत्नी 69 वर्षीय शशि बाला निवासी सेक्टर 41-बी चंडीगढ़ के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, धर्मवीर सिंह अपनी पत्नी शशि बाला के साथ स्कूटी पर सवार होकर गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहब में नतमस्तक होने आए थे।

धार्मिक स्थल पर माथा टेकने के बाद जब वे अपनी स्कूटी से वापस चंडीगढ़ की ओर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। इस दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने उनकी स्कूटी को सीधी और जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दंपति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद थाना बस्सी पठाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

मामले की जानकारी देते हुए थाना बस्सी पठाना के सहायक थानेदार हरपिंदर सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस टीम ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में ले लिया है। आरोपी ट्रक चालक, जिसकी पहचान दलजीत सिंह के रूप में हुई है, के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: स्वास्थ्य विभाग ने मोमोज और वेज चाप समेत कई खाने-पीने की चीजों के लिए सैंपल, देखें वीडियो

अमृतसरः स्वास्थ्य विभाग खाने-पीने की चीजों की क्वालिटी और...

अचानक सड़क धंसने से गड्ढे में समाया बाईक और पॉवर बॉक्स, देखें वीडियो

आगरा: शहर के धूलियागंज फुव्वारा क्षेत्र में बुधवार की...

Jalandhar News: NHM कर्मियों ने हड़ताल हुई स्थगित, निकाला मार्च, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल के बाहर एनएचएम कर्मियों द्वारा...

कोर्ट कांप्लेक्स को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, तलाशी चेकिंग शुरू, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले के कोर्ट कांप्लेक्स को बम से उड़ाने...

Jalandhar News: इंस्पेक्टर राणा यादविंदर के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष ने दर्ज करवाई शिकायत, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कमिश्नरेट जालंधर के थाना डिवीजन नंबर 5 के पूर्व एसएचओ इंस्पेक्टर राणा यादविंदर के खिलाफ सेवा आचरण...

Punjab News: स्वास्थ्य विभाग ने मोमोज और वेज चाप समेत कई खाने-पीने की चीजों के लिए सैंपल, देखें वीडियो

अमृतसरः स्वास्थ्य विभाग खाने-पीने की चीजों की क्वालिटी और साफ-सफाई को लेकर सख्त हो गया है। इसी के तहत...

अचानक सड़क धंसने से गड्ढे में समाया बाईक और पॉवर बॉक्स, देखें वीडियो

आगरा: शहर के धूलियागंज फुव्वारा क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते बचा है। इलाके में सड़क...

Jalandhar News: NHM कर्मियों ने हड़ताल हुई स्थगित, निकाला मार्च, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल के बाहर एनएचएम कर्मियों द्वारा रोष मार्च किया जा रहा है। हालांकि कर्मियों द्वारा 27...