Himachal Govt

Himachal Govt
MohaliPunjab News: बिल्डर के दफ्तर के बाहर गोलियां चलाकर बाइक सवार फरार,...

Punjab News: बिल्डर के दफ्तर के बाहर गोलियां चलाकर बाइक सवार फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः पंजाब बंद की कॉल के बीच गोलियां चलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार जीरकपुर में बिल्डर के दफ्तर के बाहर गोलियां चली है। घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। वहीं पुलिस अधिकारी ने कहाकि उन्हें अमित नामक कारोबारी ने गोलियां चलने की सूचना दी।

बाइक सवार 2 नौजवानों द्वारा 3 राउंड फायर किए गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे। वीडियो में दो युवक बाइक पर सवार होकर बिल्डर के ऑफिस के बाहर पहुंचते दिखाई दे रहे हैं। बाइक रुकते ही एक युवक नीचे उतरता है और बिना ज्यादा रुके प्रोजेक्ट के गेट की तरफ फायरिंग शुरू कर देता है। कुछ ही सेकेंड में वारदात को अंजाम देने के बाद फायरिंग करने वाला युवक वापस बाइक पर बैठता नजर आता है। उसका साथी बाइक संभालता है और दोनों तेजी से मौके से फरार हो जाते हैं।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बिल्डर अमित दुआ के मुताबिक, उन्हें पिछले करीब एक साल से लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। उनके परिवार के सदस्यों को भी वाट्सअप कॉल के जरिए धमकियां दी जा रही थीं। उधर, फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हमले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। साथ ही, फायरिंग के पीछे धमकी, प्रॉपर्टी विवाद या किसी अन्य वजह की भी जांच की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: धार्मिक स्थल से माथा टेककर लौट रही दपंति सहित 6 वर्षीय बच्ची की मौत, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: फिल्लौर में शुक्रवार को गांव हरीपुर खालसा...

हरियाणा में लागू करेंगे “वाटर सिक्योर हरियाणा” कार्यक्रम : Shyam Singh Rana

जल सुरक्षा को सुदृढ़ और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को...

प्रदेश में जरुरी दवाईयों और आधुनिक नैदानिक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे : Aarti Singh Rao

PJIMS रोहतक की सुविधाओं में होगा इजाफा चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश...

Jalandhar News: धार्मिक स्थल से माथा टेककर लौट रही दपंति सहित 6 वर्षीय बच्ची की मौत, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: फिल्लौर में शुक्रवार को गांव हरीपुर खालसा और प्रतापपुर के बीच एक भीषण हादसा हुआ। एक धार्मिक...

Punjab News: व्यापारी को GST विभाग की राशि अदा ना करना पड़ा महंगा, अब हो रही नीलामी, देखें वीडियो

मोगाः आमतौर पर जब लोगों की किसी सरकारी विभाग की अदायगी होती है, तो वे उस अदायगी को लेकर...

Jalandhar News: बंद के दौरान दूल्हे की रोकी कार, रास्ते बंद पर लोगों में रोष, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कौमी इंसाफ मोर्चे द्वारा आज सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक पंजाब बंद की कॉल...