Himachal Govt

Himachal Govt
Punjab Govtपंजाब सरकार द्वारा वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत अब तक 1,785.29 करोड़...

पंजाब सरकार द्वारा वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत अब तक 1,785.29 करोड़ रुपये जारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

24 लाख से अधिक बुजुर्गों को लाभ: डॉ. बलजीत कौर

चंडीगढ़: पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा ‘हमारे बुजुर्ग हमारा मान’ अभियान के तहत वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान अब तक 1,785.29 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह पहल राज्य के बुजुर्गों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने और उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत करने में सक्षम बनाने के लिए सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि वर्तमान में राज्य के 24 लाख से अधिक बुजुर्ग वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों को समय पर पेंशन मिलती रहे, इसके लिए चालू वित्तीय वर्ष के बजट में इस योजना के लिए 4,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत प्रत्येक पात्र बुजुर्ग व्यक्ति को 1,500 रुपये प्रतिमाह पेंशन प्रदान की जाती है।

65 वर्ष या उससे अधिक आयु के पुरुष तथा 58 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाएं इस योजना के लिए पात्र हैं, बशर्ते उनकी सभी स्रोतों से वार्षिक आय 60,000 रुपये से अधिक न हो। इसके अलावा, आवेदक के पास 2.5 एकड़ से अधिक नहरी भूमि अथवा 5 एकड़ से अधिक बंजर/बरानी भूमि नहीं होनी चाहिए।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार अपने बुजुर्गों को समाज की अनमोल पूंजी मानती है। उनके मान-सम्मान को बनाए रखने, सामाजिक सुरक्षा को और मजबूत करने तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है, ताकि प्रत्येक बुजुर्ग सम्मान और आत्मविश्वास के साथ अपना जीवन व्यतीत कर सके।

मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी पात्र बुजुर्ग इस योजना के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि वृद्धावस्था पेंशन निर्धारित समय-सीमा के भीतर हर हाल में जारी करना सुनिश्चित किया जाए। इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा देरी को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड की बैठक आयोजित

घुमारवीं में किया जाएगा ग्रीन मार्केट का निर्माण शिमला: हिमाचल...

राज्यपाल ने जनगणना-2027 के लिए स्व-गणना प्रक्रिया पूरी की

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज लोक भवन में...

7वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार के लिए 28 अगस्त तक करें Online आवेदन

चंडीगढ़: भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के जल...

चलेट में दर्दनाक हादसा, टिप्पर की टक्कर से स्कूटी सवार छात्रा की दुखद मौत

ऊना,सुशील पंडित: प्राप्त जानकारी के अनुसार,19 वर्षीय वीसीए की छात्रा...

हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड की बैठक आयोजित

घुमारवीं में किया जाएगा ग्रीन मार्केट का निर्माण शिमला: हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड की बैठक अध्यक्ष कुलदीप सिंह...

राज्यपाल ने जनगणना-2027 के लिए स्व-गणना प्रक्रिया पूरी की

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज लोक भवन में जनगणना-2027 के दूसरे चरण के अंतर्गत अपनी स्व-गणना प्रक्रिया पूरी...

प्रदेश सरकार की मंशा हर शिकायकर्ता को कम से कम समय में मिले न्याय – Ranbir Gangwa

कष्ट निवारण समिति की बैठक में 15 में से 8 शिकायतों का मौके पर किया गया निपटारा चंडीगढ़: हरियाणा के...

7वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार के लिए 28 अगस्त तक करें Online आवेदन

चंडीगढ़: भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा 7वें राष्ट्रीय...