AmritsarPunjab News: तस्कर के निर्माण पर प्रशासन का एक्शन, चला पीला पंजा,...

Punjab News: तस्कर के निर्माण पर प्रशासन का एक्शन, चला पीला पंजा, 10 मामले दर्ज, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः जिले में ड्रग तस्करों और अपराधियों के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्ती लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस कमिश्नरेट और नगर निगम द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए ड्रग तस्कर अर्शदीप सिंह उर्फ ‘प्राणा’ के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया। नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के संबंध में नोटिस जारी करने के बाद पुलिस सुरक्षा में यह डेमोलिशन कार्रवाई की गई।

इस संबंध में जानकारी देते हुए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि अर्शदीप उर्फ ‘प्राणा’ पुलिस का हिस्ट्रीशीटर और बैड कैरेक्टर है। उसके खिलाफ करीब 10 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें ज्यादातर मामले एनडीपीएस एक्ट से संबंधित हैं, जबकि धारा 302 के तहत हत्या का मामला भी दर्ज है। सीपी ने बताया कि इस साल अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत करीब 2,109 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस द्वारा 130 किलो से अधिक हेरोइन और 11 किलो से अधिक आइस बरामद की जा चुकी है। इसके अलावा ड्रग तस्करी से कमाई गई 75 लाख रुपये से अधिक की ड्रग मनी भी जब्त की गई है। घर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के बारे में सीपी ने कहा कि कई अपराधी पुलिस की कार्रवाई से बचने या पुलिसकर्मियों को परेशान करने के लिए ऐसे हथकंडे अपनाते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस कानून के दायरे में रहकर ड्रग तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: ड्रग कंट्रोल विभाग ने कई मेडिकल स्टोरों पर मारा छापा, देखें वीडियो

फगवाड़ा: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के...

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सतपाल सिंह सत्ती का जाना कुशलक्षेम

ऊना: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज ऊना के...

DC चौक से दयाल स्वीट्स तक बढ़ा नो-पार्किंग और नो-वेंडिंग जोन

DC जतिन लाल ने जारी किए आदेश, पहले ओम...

Jalandhar News: ई-रिक्शा चालक हुआ स्नेचिंग का शिकार, सवारी के बहाने नगदी लेकर आरोपी फरार, देखें वीडियो

जालंधर: गोराया कस्बे में दिन-दहाड़े चोरी का मामला सामने...

Punjab News: ड्रग कंट्रोल विभाग ने कई मेडिकल स्टोरों पर मारा छापा, देखें वीडियो

फगवाड़ा: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ड्रग कंट्रोल विभाग की टीम ने फगवाड़ा में अचानक...

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सतपाल सिंह सत्ती का जाना कुशलक्षेम

ऊना: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती के आवास पर पहुंचकर उनका कुशलक्षेम...

DC चौक से दयाल स्वीट्स तक बढ़ा नो-पार्किंग और नो-वेंडिंग जोन

DC जतिन लाल ने जारी किए आदेश, पहले ओम भुजिया भंडार तक लागू था प्रतिबंध ऊना: ऊना शहर में यातायात...

Jalandhar News: ई-रिक्शा चालक हुआ स्नेचिंग का शिकार, सवारी के बहाने नगदी लेकर आरोपी फरार, देखें वीडियो

जालंधर: गोराया कस्बे में दिन-दहाड़े चोरी का मामला सामने आया है। जहां एक अज्ञात युवक बुजुर्ग ई-रिक्शा चालक के...