Himachal Govt

Himachal Govt
Haryana Govtआदि बद्री और लोहगढ़-भगवानपुर के विकास को लोक निर्माण विभाग देगा नई...

आदि बद्री और लोहगढ़-भगवानपुर के विकास को लोक निर्माण विभाग देगा नई रफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पर्यटन हब के रूप में विकसित करने के लिए 24.16 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार प्रदेश के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित कर उन्हें नई पहचान दिलाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़क) द्वारा यमुनानगर जिले के आदि बद्री तथा लोहगढ़-भगवानपुर को पर्यटन हब के रूप में विकसित करने के लिए 24 करोड़ 16 लाख 4 हजार रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दे दी गई है।

लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि आदि बद्री और लोहगढ़-भगवानपुर क्षेत्र की ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता को देखते हुए यहां पर्यटन सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस परियोजना के लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए जो एस्टिमेट तैयार किया गया था, उसे स्वीकृति दे दी गई है।

लोक निर्माण विभाग का उद्देश्य केवल निर्माण कार्य करना नहीं, बल्कि प्रदेश की महत्वपूर्ण विरासत और पर्यटन स्थलों तक बेहतर सुविधाओं एवं बुनियादी ढांचे की पहुंच सुनिश्चित करना भी है। आदि बद्री और लोहगढ़-भगवानपुर के समग्र विकास से यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा क्षेत्र की पर्यटन क्षमता को नई गति मिलेगी।

मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि परियोजना के तहत लंबित कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुसार पूरा किया जाएगा। सरकार का प्रयास है कि धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व वाले क्षेत्रों में मजबूत आधारभूत ढांचा तैयार कर पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों के नए अवसर भी सृजित किए जाएं।

हरियाणा के समृद्ध इतिहास, संस्कृति और विरासत को देश-विदेश के पर्यटकों तक पहुंचाने के लिए ऐसे महत्वपूर्ण स्थलों का योजनाबद्ध विकास निरंतर जारी रहेगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए लोअर बसाल में टीकाकरण सत्र आयोजित

ऊना,सुशील पंडित: स्वास्थ्य विभाग द्वारा सर्वाइकल कैंसर से बचाव के...

देशभर से IIIT ऊना पहुंचा नया छात्र समूह, शुरू हुई नई अकादमिक यात्रा

ऊना,सुशील पंडित: भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) ऊना में शैक्षणिक...

Punjab Bandh की कॉल पर अलर्ट हुई पुलिस, 200 जवान रहेंगे तैनात, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जेलों में सजा पूरी करने के बावजूद लंबे...

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए लोअर बसाल में टीकाकरण सत्र आयोजित

ऊना,सुशील पंडित: स्वास्थ्य विभाग द्वारा सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 31 अगस्त, 2026 तक एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण...

Punjab News: व्यक्ति ने दफ्तर में घुसकर एडिशनल कमिश्नर से की मारपीट, फाड़ी कमीज, तोड़ा फोन और चश्मा, देखें वीडियो

लुधियानाः शहर में एक्साइज विभाग के एडिशनल कमिश्नर के दफ्तर में घुसकर अमित गोयल के साथ मारपीट की घटना...

देशभर से IIIT ऊना पहुंचा नया छात्र समूह, शुरू हुई नई अकादमिक यात्रा

ऊना,सुशील पंडित: भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) ऊना में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए देशभर से पहुंचे नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने...

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की शिक्षाएं सदियों से कर रहीं मानवता का मार्गदर्शन: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि संत शिरोमणि संत गुरु रविदास जी की शिक्षाएं सदियों...