Himachal Govt

Himachal Govt
LudhianaPunjab News: पुलिस स्टेशन में 22 वर्षीय नौजवान ने की आत्महत्या, देखें...

Punjab News: पुलिस स्टेशन में 22 वर्षीय नौजवान ने की आत्महत्या, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले के लाडोवाल पुलिस स्टेशन में 22 वर्षीय नौजवान ने फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने 2 दिन पहले ही नशे के मामले में नौजवान को गिरफ्तार किया था। मृतक की पहचान 22 वर्षीय बलवीर सिंह पुत्र भगवान सिंह के रूप में हुई है। मृतक के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवाया गया है। वहीं इस मामले को लेकर लोडवाल पुलिस स्टेशन के कर्मियों का कहना है कि हांबड़ा रोड़ पर बनी पुलिस चौंकी में यह घटना हुई है।

हालांकि मृतक के परिजनों का कहना है कि लाडोवाल पुलिस स्टेशन में बलवीर को रखा गया था। इस घटना को लेकर पुलिस द्वारा मृतक की मौत की जांच की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार आज पुलिस कर्मी जब आरोपी को हवालात से नहाने के लिए बुलाने गया तो पता चला कि उसने सुसाइड कर दिया। मुलाजिम ने तुरंत इसकी सूचना अन्य पुलिस कर्मियों को दी। जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृतक घोषित कर दिया गया। वहीं थाना लाडोवाल के इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने बलवीर सिंह को 10 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था।

आरोपी को अदालत से दो दिन का पुलिस रिमांड मिला हुआ था। इंस्पेक्टर के मुताबिक, बलबीर सिंह से पुलिस को मामले में रिकवरी करनी थी और उसे आज सुबह रिकवरी के लिए लेकर जाना था। पुलिस के अनुसार सुबह करीब 8 बजे तक बलवीर वह बिल्कुल ठीक था। इसके बाद जब पुलिस मुलाजिम उसे नहाने के लिए बुलाने हवालात में गया तो उसने देखा कि बलबीर ने गद्दे की जिप तोड़कर उससे फंदा बनाया हुआ था और उसका शव लटक रहा था। पुलिस के अनुसार, शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के आधार पर मौत के कारणों की पुष्टि होगी। फिलहाल मृतक का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड पुलिस के सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

देश में पीएम गतिशक्ति पोर्टल का इस्तेमाल करने के लिए हरियाणा बना नंबर 1

बुनियादी ढांचा परियोजनाएं 9 से बढ़कर 34 हुईं चंडीगढ़: हरियाणा...

Punjab News: SGPC की बसों पर हुए हमले की गुरचरण सिंह ग्रेवाल का बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः श्री गुरु ग्रंथ साहिब सर्विसिंग कमेटी की ओर...

ट्रैफिक को लेकर पुलिस का एक्शन, रेंज रोवर व फोर्ड के काटे हजारों रुपए के चालान, देखें वीडियो

पंचकूलाः यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और नियमों के अनुरूप...

2 दिन की हड़ताल पर गए पटवारी व कानूगो, देखें वीडियो

पंचकूलाः द रेवेन्यू पटवार एवं कानूगो संगठन हरियाणा के...

Jalandhar News: पुलिस कर्मी ने स्कूल के ऑटो को मारी टक्कर, बच्चा गंभीर घायल, देखें वीडियो

घायल बच्चे को देखने की बजाए गाड़ी के नुकसान को देखने लगा पुलिस कर्मी जालंधर, ENS: एपीजे कॉलेज के सामने...

देश में पीएम गतिशक्ति पोर्टल का इस्तेमाल करने के लिए हरियाणा बना नंबर 1

बुनियादी ढांचा परियोजनाएं 9 से बढ़कर 34 हुईं चंडीगढ़: हरियाणा में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की योजना और क्रियान्वयन को तेज...

Punjab News: SGPC की बसों पर हुए हमले की गुरचरण सिंह ग्रेवाल का बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः श्री गुरु ग्रंथ साहिब सर्विसिंग कमेटी की ओर से संगतों की सेवा के लिए भेजी जाने वाली एसी...

ट्रैफिक को लेकर पुलिस का एक्शन, रेंज रोवर व फोर्ड के काटे हजारों रुपए के चालान, देखें वीडियो

पंचकूलाः यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और नियमों के अनुरूप बनाए रखने के लिए पंचकूला पुलिस द्वारा यातायात नियमों की...