Himachal Govt

Himachal Govt
LudhianaPunjab News: बड़ा हादसा, ट्रांसफार्म गिरने से 2 कर्मी घायल, देखें वीडियो

Punjab News: बड़ा हादसा, ट्रांसफार्म गिरने से 2 कर्मी घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः हैबोवाल स्थित लक्ष्मी नगर में ट्रांसफार्म लगाने के दौरान हादसा हो गया। दरअसल, इलाके में ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने को लेकर पोल पर नया ट्रांसफार्मर लगाने के दौरान अचानक नीचे गिर गया। इसकी चपेट में आने से दो कर्मचारी भी नीचे गिर गए। हादसे में एक कर्मचारी के दांत टूट गए, जबकि दूसरे कर्मचारी की दोनों टांगें ट्रांसफार्मर के नीचे आने से कुचल गईं। घायल कर्मचारी को इलाज के लिए डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, PSPCL के नियमित सीएचबी कर्मचारी गुरमीत सिंह को मामूली चोटें आईं और इलाज के बाद उन्हें राहत मिल गई।

दरअसल, क्रेन की मदद से नया ट्रांसफॉर्मर पोल पर चढ़ाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि ट्रांसफॉर्मर को पोल पर रखने के कुछ ही क्षण बाद वह अचानक नीचे आ गिरा। इस दौरान नीचे काम कर रहे दो कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए। हादसे के कारण इलाके की बिजली सप्लाई भी प्रभावित हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही अग्र नगर डिवीजन के अतिरिक्त एसई और यूनिट-2 के एसडीओ समेत PSPCL के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने पुष्टि की कि हादसा ट्रांसफॉर्मर ऑगमेंटेशन के दौरान हुआ है। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जांच की जा रही है। इस मामले में संबंधित कंपनी के ठेकेदार के खिलाफ पावरकाम सख्त कानूनी व प्रशासनिक एक्शन लेने की तैयारी में है।

नीचे गिरा ट्रांसफार्मर करीब 3 लाख रुपए की कीमत का बताया जा रहा है। हादसे के दौरान कर्मचारी सेफ्टी किट के बिना काम कर रहे थे। जानकारी के अनुसार PSPCL के अग्र नगर डिवीजन के यूनिट-2 की ओर से इलाके में बिजली सप्लाई को मजबूत करने के लिए पुराने ट्रांसफॉर्मर को हटाकर 300 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर लगाया जा रहा था। इसके लिए सोमवार से काम शुरू किया गया था और पहले बिजली के पोल लगाने का काम किया जा रहा था।

बताया जा रहा हैकि इससे पहले पोल लगाने के लिए खुदाई के दौरान नगर निगम की करीब 8 इंच मोटी पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। पाइपलाइन टूटने से सड़क पर पानी बहने लगा। सूत्रों के मुताबिक इसके बावजूद कुछ समय तक काम जारी रहा। बाद में नगर निगम अधिकारियों के मौके पर पहुंचने पर काम रुकवा दिया गया। क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की उसी रात मरम्मत कर दी गई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

नगर निगम में कुत्ते का मास्क पहनकर दफ्तर पहुंचा युवक, देखें वीडियो

खंडवाः मध्य प्रदेश के खंडवा कलेक्ट्रेट में हुई जनसुनवाई...

Jalandhar News: एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल जारी, देखें वीडियो

जालंधरः सिविल अस्पताल में एनएचएम कर्मचारियों ने मांगों को...

नगर निगम में कुत्ते का मास्क पहनकर दफ्तर पहुंचा युवक, देखें वीडियो

खंडवाः मध्य प्रदेश के खंडवा कलेक्ट्रेट में हुई जनसुनवाई आम दिनों जैसी नहीं रही। दरअसल, यहां पानी, बिजली और...

तारिक रहमान के भारत दौरे से पहले High comissioner का आया बयान, बोले – ‘PM Modi चाहते हैं यादगार बने यात्रा’

नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच में कुछ समय से तनाव चल रहा है। ऐसे में अब उच्चायुक्त...

Punjab News: स्कूल की वायरल Video के बाद एक्शन में आए शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस, किया खुलासा, देखें वीडियो

फतेहगढ़ साहिबः जिले के सरकारी हाई स्कूल जल्ला के बाथरूमों की दयनीय स्थिति दिखाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया...

Jalandhar News: एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल जारी, देखें वीडियो

जालंधरः सिविल अस्पताल में एनएचएम कर्मचारियों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने बताया कि उनकी बैठक एक...