Himachal Govt

Himachal Govt
Nationalहोटल में भीषण आग लगने से 9 लोगों की मौत, देखें वीडियो

होटल में भीषण आग लगने से 9 लोगों की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कोलकाताः अग्नि सुरक्षा के दावों की धज्जियां उड़ाते हुए बंगाल में दर्दनाक हादसा सामने आया है। दरअसल अल सुबह मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित एक होटल में भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते आसपास के होटलों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस अग्निकांड में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि 6 अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। मारे गए लोगों में 6 पुरुष, 2 महिला और एक बच्चा शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार होटल के ज्यादातर लोग बांग्लादेश के सीमावर्ता इलाके के रहने वाले थे और बांग्लादेश से इलाज के लिए कोलकाता आए थे। रात के तीन बजे के बाद घटनास्थल से 9 लोगों को रेस्क्यू किया गया और कलकत्ता मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया गया। इसके अलावा इमारत से करीब 60 लोगों को बिना किसी चोट के सुरक्षित बाहर निकाला गया।

हॉस्पिटल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। कम से कम दो घंटे के कौशिश के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। अग्निशमन विभाग के मुताबिक, आग लगने की यह घटना कोलकाता की मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित एक होटल में हुई जहां तड़के करीब 2 बजे आग लग गई और तुरंत ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस हादसे में 9 लोगों की मौके पर मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। मरने वाले बांग्लादेशी नागरिक थे जो इलाज के लिए यहां आए थे।

आग के बाद उठे धुएं के कारण दमकलकर्मियों को आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और सीढ़ियों से ऊपर की मंजिलों तक पहुंचना मुश्किल हो गया। दमकल विभाग की टीम ने काफी प्रयासों के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया है। हालांकि, आग किस वजह से लगी यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने होटल के 2 कर्मचारियों को हिरासत में लिया है। हादसे के बाद 80 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, होटल में लगी आग की वजह एयर-कंडीशनर में विस्फोट हो सकती है, हालांकि आग लगने की सही वजह की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

नगर निगम में कुत्ते का मास्क पहनकर दफ्तर पहुंचा युवक, देखें वीडियो

खंडवाः मध्य प्रदेश के खंडवा कलेक्ट्रेट में हुई जनसुनवाई...

Jalandhar News: एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल जारी, देखें वीडियो

जालंधरः सिविल अस्पताल में एनएचएम कर्मचारियों ने मांगों को...

नगर निगम में कुत्ते का मास्क पहनकर दफ्तर पहुंचा युवक, देखें वीडियो

खंडवाः मध्य प्रदेश के खंडवा कलेक्ट्रेट में हुई जनसुनवाई आम दिनों जैसी नहीं रही। दरअसल, यहां पानी, बिजली और...

तारिक रहमान के भारत दौरे से पहले High comissioner का आया बयान, बोले – ‘PM Modi चाहते हैं यादगार बने यात्रा’

नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच में कुछ समय से तनाव चल रहा है। ऐसे में अब उच्चायुक्त...

Punjab News: स्कूल की वायरल Video के बाद एक्शन में आए शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस, किया खुलासा, देखें वीडियो

फतेहगढ़ साहिबः जिले के सरकारी हाई स्कूल जल्ला के बाथरूमों की दयनीय स्थिति दिखाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया...

Jalandhar News: एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल जारी, देखें वीडियो

जालंधरः सिविल अस्पताल में एनएचएम कर्मचारियों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने बताया कि उनकी बैठक एक...