अमृतसरः अजनाला पुलिस ने अवैध माइनिंग के खिलाफ सख्त रुख अपनाते सुबह-सुबह बड़ी कार्रवाई की। डीएसपी अजनाला की अगुवाई में पुलिस टीमों ने रेत से भरे ट्रक जब्त किए हैं। पुलिस गाड़ियों की जांच कर रही है और माइनिंग से जुड़े दस्तावेज़ों की पुष्टि कर रही है।
बताया जा रहा है कि पुलिस इलाके में अवैध रूप से रेत की माइनिंग और ढुलाई करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। नियमों के मुताबिक जब्त की गाड़ियों पर भारी जुर्माना लगाया जा रहा है। डीएसपी ने अवैध माइनिंग में शामिल लोगों को सख्त चेतावनी दी है और पुलिस अधिकारियों को इलाके में अवैध माइनिंग और रेत की ढुलाई पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध माइनिंग में शामिल लोगों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने कहा है कि आने वाले दिनों में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

