Himachal Govt

Himachal Govt
LudhianaPunjab News: Pizza Outlet में बाइक सवार बदमाशों ने 3 सेकेंड में...

Punjab News: Pizza Outlet में बाइक सवार बदमाशों ने 3 सेकेंड में दागीं गोलियां, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः पॉश इलाके भाई रणधीर सिंह नगर में देर रात एक पिज्जा शॉप पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बदमाशों ने अंदर घुसते ही महज 3 सेकंड के भीतर लगातार 3 गोलियां दाग दीं। इस पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। गनीमत रही कि काउंटर पर बैठे दुकानदार बाल-बाल बच गए। थाना सराभा नगर पुलिस ने मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में नजर आ रहा है कि टेबल पर दो लोग बैठकर बातचीत कर रहे थे। अचानक बाहर से एक टोपी पहने युवक और उसका साथी अंदर दाखिल होते हैं।अंदर आते ही एक बदमाश ने बिना रुके सीधे काउंटर की तरफ पिस्टल तानकर महज 3 सेकंड के अंदर 3 गोलियां दाग दीं। फुटेज में यह भी दिखा कि साथ में आया टोपी वाला युवक भी अपनी पिस्तौल लोड करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन वह फायर नहीं कर पाया। गोलियों की आवाज से दुकान में अफरा-तफरी मच गई और आरोपी तुरंत बाहर खड़े अपने तीसरे साथी की स्प्लेंडर बाइक पर बैठकर फरार हो गए।

दुकान संचालक गुरप्रीत सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि रात करीब 12:45 बजे वह अपनी दुकान पिज्जा वार्म मेक्सिको पर मौजूद थे। तभी स्प्लेंडर सवार तीन अज्ञात लड़के आए और उन्हें जान से मारने की नीयत से सीधे काउंटर पर 3 फायर झोंक दिए। मामले के जांच अधिकारी एएसआई दविंदर सिंह ने बताया कि मौके से 3 खाली खोल बरामद कर लिए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों का हुलिया ट्रेस किया जा रहा है और इलाके के अन्य कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों के भागने का रूट पता चल सके।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

नगर निगम में कुत्ते का मास्क पहनकर दफ्तर पहुंचा युवक, देखें वीडियो

खंडवाः मध्य प्रदेश के खंडवा कलेक्ट्रेट में हुई जनसुनवाई...

Jalandhar News: एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल जारी, देखें वीडियो

जालंधरः सिविल अस्पताल में एनएचएम कर्मचारियों ने मांगों को...

नगर निगम में कुत्ते का मास्क पहनकर दफ्तर पहुंचा युवक, देखें वीडियो

खंडवाः मध्य प्रदेश के खंडवा कलेक्ट्रेट में हुई जनसुनवाई आम दिनों जैसी नहीं रही। दरअसल, यहां पानी, बिजली और...

तारिक रहमान के भारत दौरे से पहले High comissioner का आया बयान, बोले – ‘PM Modi चाहते हैं यादगार बने यात्रा’

नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच में कुछ समय से तनाव चल रहा है। ऐसे में अब उच्चायुक्त...

Punjab News: स्कूल की वायरल Video के बाद एक्शन में आए शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस, किया खुलासा, देखें वीडियो

फतेहगढ़ साहिबः जिले के सरकारी हाई स्कूल जल्ला के बाथरूमों की दयनीय स्थिति दिखाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया...

Jalandhar News: एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल जारी, देखें वीडियो

जालंधरः सिविल अस्पताल में एनएचएम कर्मचारियों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने बताया कि उनकी बैठक एक...