लुधियानाः टिब्बा रोड गुरु अर्जुन देव नगर में पुलिस ने फायरिंग मामले में कार्रवाई की। दरअसल, थाना कोतवाली के अंतर्गत आते घंटा घर चौंक 12 के पास देर रात 39 वर्षीय सोनों का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया था। मृतक सोनों फोटोग्राफर था और उसके 2 बच्चे है। देर रात सोनो जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहा था। वहीं घटना के बाद पुलिस एक्शन मोड में आई और आरोपियों की गिफ्तारी के लिए टीमें तैनात कर छापेमारी शुरू कर दी। वहीं पुलिस अधिकारी रुपिंदर भट्टी ने बताया कि बीते दिन फायरिंग में नौजवान की मौत हो गई थी। इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई। यह रोडरेज मामला है और सड़क पर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। जिसके बाद आरोपियों द्वारा गोलियां मारकर नौजवान का कत्ल कर दिया गया।
इस मामले दोषियों की पहचान कर ली गई है और जल्द दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार पुलिस ने 2 नौजवानों को हिरासत में ले लिया है और जल्द प्रेस वार्ता के जरिए खुलासा कर सकती है। बता दें कि मृतक जब स्थानीय बस स्टैंड के पास पहुंचा, तो किसी बात को लेकर उसकी कार सवार कुछ युवकों के साथ बहस हो गई। देखते ही देखते बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इसी बीच, कार सवार बदमाशों में से एक ने अपने पास रखी पिस्तौल निकाली और सोनो पर सीधा फायर कर दिया। गोली लगने से मोनू गंभीर रूप से घायल होकर वहीं सड़क पर गिर पड़ा। घटना के तुरंत बाद आरोपी अपनी कार में बैठकर मौके से फरार हो गए थे।

