Himachal Govt

Himachal Govt
Nationalछात्रा ने प्रिंसिपल पर लगाए अश्लील हरकत करने के आरोप, मुंह किया...

छात्रा ने प्रिंसिपल पर लगाए अश्लील हरकत करने के आरोप, मुंह किया काला, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अजमेरः पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के एक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य पर स्कूल की छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। छात्रा का आरोप है कि प्राचार्य 9वीं से उसके साथ अश्लील हरकतें करता आ रहा था। परेशान होकर छात्रा ने अब प्राचार्य के खिलाफ आवाज उठाई है।

घटना से ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण विद्यालय पहुंच गए, जहां उन्होंने प्राचार्य के साथ मारपीट की और छात्राओं से प्रिंसिपल का मुंह काला करवाया। जिसकी सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुष्कर थाना पुलिस विद्यालय पहुंची और ग्रामीणों के गुस्से से बचकर प्राचार्य को लोगों से बताकर पुष्कर थाने ले गई। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

छात्रा से जब पूछा गया तो उसने बताया कि 14 अगस्त को छात्रा के साथ प्राचार्य ने गलत हरकत की है। छात्रा ने बताया कि 14 अगस्त से आज तक प्राचार्य उसे मनाने का प्रयास कर रहा है और उसने मुंह बंद रखने के लिए 3 लाख रुपए का ऑफर भी दिया है।

विद्यालय के एक शिक्षक ने भी बताया कि 1 वर्ष पहले उसने उनके साथ की इस तरह की अश्लील हरकत की थी। तब माफी मांग कर प्राचार्य ने समझौता किया था। स्टाफ ने भी पूरा मामला दबा दिया था। स्टाफ यदि पहले ही प्राचार्य के आचरण के बारे में बता देते तो उसे यहां स्कूल में टिकने ही नहीं देते। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम, सीओ, जिला शिक्षा अधिकारी और अन्य प्रबुद्धजनों को मामले की जानकारी दी और प्राचार्य को निलंबित करने की मांग की है।

सीओ ग्रामीण शमशेर ने बताया कि वैधानिक कार्रवाई को अमल में लाया जा रहा है और नियम अनुसार कार्रवाई की जा रही है। विद्यालय में स्काउट प्रभारी ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य ने 12वीं की छात्रा से अश्लील हरकत की है। छात्रा को कक्षा 9वीं से प्राचार्य अश्लील हरकत करके परेशान कर रहा था। छात्रा को न्याय मिलना चाहिए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए चिंतपूर्णी मंदिर में अनधिकृत प्रवेश पर रोक, एसडीएम ने जारी किए आदेश

ऊना,सुशील पंडित: श्रावण अष्टमी मेलों के दौरान माता श्री चिंतपूर्णी...

शिक्षा मंत्री ने पानीपत के राजकीय हाई स्कूल में किया औचक निरीक्षण

स्वच्छता और शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने...

होटल में पुलिस की Raid, नशे सहित नेता गिरफ्तार

रिकांगपिओः हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में नशे के...

जब मुख्यमंत्री के दरवाजे पर पहुंचती है उम्मीद, तो सरकार की योजनाओं को मिलती है नई रफ्तार

चंडीगढ़: रात का वक्त है, मुख्यमंत्री निवास संत कबीर कुटीर पर नायब सिंह सैनी के सामने हाथों में कागज...

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए चिंतपूर्णी मंदिर में अनधिकृत प्रवेश पर रोक, एसडीएम ने जारी किए आदेश

ऊना,सुशील पंडित: श्रावण अष्टमी मेलों के दौरान माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारू बनाए रखने और...

शिक्षा मंत्री ने पानीपत के राजकीय हाई स्कूल में किया औचक निरीक्षण

स्वच्छता और शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के दिए निर्देश चंडीगढ़: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने...

मॉडल संस्कृति, पीएम श्री और मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं अंग्रेजी स्कूलों में चयन हेतु लिखित परीक्षा-2026 के प्रवेश-पत्र बोर्ड वेबसाइट पर Live

22 अगस्त को संचालित होगी यह परीक्षा चंडीगढ़: राजकीय मॉडल संस्कृति, पीएम श्री और मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं प्रारंभिक अंग्रेजी स्कूलों...