मुंबईः भयंदर और नायगांव के बीच खाड़ी पर बने रेलवे ब्रिज पर युवाओं द्वारा एक जानलेवा स्टंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये घटना सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है इस मामले में जीआरपी ने मामला दर्ज कर लिया है।
रेलवे ब्रिज पर युवकों का जा नले वा स्टंट, Video Viral pic.twitter.com/un2HxQX42x
— Encounter News (@encounternews2) August 13, 2026
वीडियो में युवाओं को रेलवे ब्रिज पर स्टंट करते देखा जा सकता है। वीडियो की सच्चाई जानने के लिए तकनीकी जांच और रेलवे ब्रिज की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की मांग की जा रही है। दूसरी तरफ वीडियो बनाने वालों का दावा है कि इसे AI का इस्तेमाल करके बनाया गया है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवक रेलवे ब्रिज से लटककर स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं। नीचे खाड़ी है और ऊपर से ट्रेन गुजर रही है, फिर भी उनके चेहरों पर डर नहीं है। पहले भी सोशल मीडिया पर रेलवे परिसर के अंदर खतरनाक गतिविधियों के वीडियो सामने आ चुके हैं। इसलिए, वीडियो की सच्चाई की जांच करने और अगर यह असली है, तो इसमें शामिल युवाओं के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ-साथ रेलवे पुल पर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा करने की भी मांग की जा रही है।