पटियालाः पंजाब में पिटबुल के सरकारी बैन किए जाने के बावजूद अभी भी कुछ लोगों ने घरों पर खूंखार कुत्ते को रखा हुआ है। ताजा मामला जिले के घुमण नगर में पिटबुल का कहर देखने को मिला। दरअसल, दपंति किराये का मकान लेने के लिए एक घर में गए, जहां पिटबुल ने महिला पर हमला कर दिया। वहीं पत्नी को बचाने की कोशिश कर रहे पति पर भी पिटबुल ने हमला कर दिया।
किराये का मकान देखना पड़ा महंगा Pitbull ने किया दपंति पर हमला
#PitbullAttack #DogAttack #CoupleAttacked #BreakingNews pic.twitter.com/Acu4PofH3J— Encounter Newspaper (@encounter_md) August 12, 2026
घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता हैकि दपंति को बुरी तरह से पिटबुल नोंच रहा है। हालांकि मालिकन द्वारा डंडे से पिटबुल पर हमला करके उसे हटाने की कोशिश भी की गई, लेकिन पिटबुल का कहर दपंति पर जारी रहा। पिटबुल के हमले से महिला की दाईं बाजू गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं पति की पीठ पर भी पिटबुल के हमले के दौरान गंभीर चोटें आई है। दोनों घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां दोनों का उपचार जारी है।
हैरानी की बात यह है कि इस घटना से पहले मकान मालिक पर पिटबुल रखने को लेकर कोई सख्त कार्रवाई क्यों नहीं की गई। अगर समय रहते मकान मालिक पर कार्रवाई की गई होती तो शायद आज दंपति के साथ यह घटना ना होती। सीसीटीवी फुटेज दिल दहलाने वाली है, जिसमें दोनों दपंति चिल्ला रहे है और पिटबुल से बचने की गुहार लगा रहे है। हालांकि अभी तक दोनों द्वारा पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई।