जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं ताजा मामला वडाला चौक के पास घर से चोरी का सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि एक सप्ताह में दूसरी बार घर में चोरी हुई है। परिजनों द्वारा घर पर एक सप्ताह पहले भी बच्चे की साईकिल चोरी हो गई थी। वहीं आज चोर घर की तारें चुराकर फरार हो गया। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित व्यक्ति ने कहा कि एक इलाके में दो घरों में एक साथ चोरी हो रही है। व्यक्ति ने कहाकि साईकिल चोरी होने पर उनके द्वारा पास के घर संचालकों को सीसीटीवी फुटेज दिखाने के लिए कहा, लेकिन उनके द्वारा नहीं दिखाई गई।
इस घटना के एक सप्ताह बीतने के बाद फिर से चोर घर में दाखिल हुआ और तारें चुराकर फरार हो गया। व्यक्ति ने बताया कि गार्ड के साथ वाली कोठी में चोरी हुई थी। हालांकि एक बार तारें चोरी करने के मामले में अन्य चोर को काबू किया था। तालाशी के दौरान टिफन के अंदर से कॉपर बरामद हुआ था। पीड़ित ने कहाकि चोर ने घर पर काम करने के दौरान तारों को जला दिया था और कॉपर को टिफन में रख लिया था। जिसके बाद चोर को रस्सी से बांधकर लिया और शाम को गार्ड पानी पीने के लिए गया तो चोर घटना स्थल से फरार हो गया। ऐसा ही अब चोरी के दौरान हुआ है। परिवार ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।