.
Haryana Govtराष्ट्र भावना के साथ देश की एकता, तिरंगा झंडा है सम्मान और...

राष्ट्र भावना के साथ देश की एकता, तिरंगा झंडा है सम्मान और गौरव का है प्रतीक – Dr Krishan Lal Midha

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

साइकिल, मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर-ट्राली व अन्य वाहनों पर सवार होकर लोगों ने लिया तिरंगा यात्रा में हिस्सा, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

चण्डीगढ़: हरियाणा विधान सभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव, सम्मान और देशभक्ति का प्रतीक है। सरकार द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से देशवासियों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है। तिरंगा यात्रा में जिस प्रकार से जींद वासियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की है, वह देश के प्रति राष्ट्रभक्ति और एकता की भावना को दर्शाता है।

डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने यह बात मंगलवार को जींद में सिद्धपीठ श्री जयंती देवी मंदिर से रानी तालाब तक निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान कहीं। स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों के बलिदान की बदौलत हमें आजादी मिली है। हमारा कर्तव्य है कि हम अपने राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्र का सदैव सम्मान करें तथा देश की एकता, अखंडता एवं भाईचारे को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें। केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा 9 अगस्त से 17 अगस्त तक चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित यह तिरंगा यात्रा जन-जन में राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करने का प्रभावी माध्यम बनी है।

तिरंगा यात्रा जैसे ही सिद्धपीठ जयंती देवी मंदिर से रवाना हुई, भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया। साइकिल, मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर-ट्राली तथा अन्य वाहनों के साथ बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

गैंगस्टरां ते वार का 203वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 722 स्थानों पर छापेमारी; 558 गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने 270 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई...

विजिलेंस ब्यूरो ने पटवारी को 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार

चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के...

कल्याणकारी योजनाओं के तहत 4,967 लाभार्थियों को 20.61 करोड़ रुपये वितरित किए जाएंगेः नरदेव कंवर

शिमलाः हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण...

Punjab News: 3 नशा तस्कर गिरफ्तार, 30 किलो हेरोइन बरामद, देखें वीडियो

फिरोजपुर: एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) को नशा तस्करी...

स्वतंत्रता दिवस 2026: डीजीपी पंजाब द्वारा समारोह के प्रमुख स्थलों पर मजबूत सुरक्षा व्यवस्था लागू करने के निर्देश

डीजीपी गौरव यादव ने अपने दौरे के दूसरे दिन रूपनगर और पटियाला रेंज में सुरक्षा संबंधी तैयारियों का लिया...

गैंगस्टरां ते वार का 203वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 722 स्थानों पर छापेमारी; 558 गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने 270 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की चंडीगढ़: प्रदेश में चल रहे अभियान 'गैंगस्टरां ते वार' के...

विजिलेंस ब्यूरो ने पटवारी को 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार

चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान, माल हल्का रुड़का, तहसील...

कल्याणकारी योजनाओं के तहत 4,967 लाभार्थियों को 20.61 करोड़ रुपये वितरित किए जाएंगेः नरदेव कंवर

शिमलाः हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव कंवर ने आज यहां एक प्रेस...