.
Unaराजकीय महाविद्यालय ऊना में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए समारोह आयोजित

राजकीय महाविद्यालय ऊना में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए समारोह आयोजित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय ऊना के BBA एवं BCA विभागों द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत तथा उन्हें महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, पाठ्यक्रम, कौशल विकास, रोजगार और उच्च शिक्षा के अवसरों से अवगत करवाने के उद्देश्य से प्रवेशोन्मुखी समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मीता शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। बीबीए समन्वयक डॉ. शाम सिंह बैंस ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों, वरिष्ठ प्राध्यापकों एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए बीबीए और बीसीए पाठ्यक्रमों से जुड़े शैक्षणिक एवं व्यावसायिक अवसरों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को संचार कौशल, डिजिटल दक्षता, नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क और समस्या-समाधान कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

मुख्य अतिथि डॉ. मीता शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नियमित अध्ययन, अनुशासन, समय प्रबंधन, सकारात्मक सोच और निरंतर कौशल विकास ही सफलता की वास्तविक कुंजी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से महाविद्यालय जीवन का सदुपयोग करते हुए अपने व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास पर ध्यान देने का आह्वान किया।

समारोह में वरिष्ठ प्राध्यापक पुनीत प्रेम, डॉ. सुरेश कुमार, प्रो. शशि और डॉ. मदन लाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। बीबीए विभाग से प्रो. अंजलि, प्रो. विजय कुमार, प्रो. किरण बाला, प्रो. ऋचा शर्मा और प्रो. मोनिका रैजादा, जबकि बीसीए विभाग से प्रो. अनु शर्मा, प्रो. विकास शर्मा, प्रो. पूजा ठाकुर, प्रो. वंदना और प्रो. गुरप्रीत कौर ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पंजाबी एवं हरियाणवी लोक नृत्य, एकल गीत, समूह नृत्य तथा अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह को आकर्षक बना दिया। उनकी प्रस्तुतियों से पूरे सभागार में उत्साह और उल्लास का वातावरण बना रहा।

समारोह के अंत में बीसीए विभाग की प्रो. अनु शर्मा ने मुख्य अतिथि, वरिष्ठ प्राध्यापकों, दोनों विभागों के प्राध्यापकों तथा सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल शैक्षणिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: 3 नशा तस्कर गिरफ्तार, 30 किलो हेरोइन बरामद, देखें वीडियो

फिरोजपुर: एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) को नशा तस्करी...

Alumnus Rahgir, Jasmine Bhasin और Juda Cast का LPU के नए विद्यार्थियों ने खास अंदाज में किया स्वागत

जालंधर (Ens): लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में फ्रेशमैन इंडक्शन...

Punjab News: Property Dealer हत्याकांड में शामिल दो व्यक्ति ग्लॉक पिस्तौल के साथ गिरफ्तार

लुधियाना: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार...

हरियाणा ने IAS अधिकारी शालीन की सेवाएं केंद्र सरकार को सौंपी

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने आईएएस अधिकारी डॉ. शालीन की...

राष्ट्र भावना के साथ देश की एकता, तिरंगा झंडा है सम्मान और गौरव का है प्रतीक – Dr Krishan Lal Midha

साइकिल, मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर-ट्राली व अन्य वाहनों पर सवार होकर...

Punjab News: 3 नशा तस्कर गिरफ्तार, 30 किलो हेरोइन बरामद, देखें वीडियो

फिरोजपुर: एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) को नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। जहां, गुप्त सूचना के...

Alumnus Rahgir, Jasmine Bhasin और Juda Cast का LPU के नए विद्यार्थियों ने खास अंदाज में किया स्वागत

जालंधर (Ens): लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में फ्रेशमैन इंडक्शन 2026 के दौरान संगीत, पंजाबी सिनेमा और छात्रों के अनुभवों...

Punjab News: Property Dealer हत्याकांड में शामिल दो व्यक्ति ग्लॉक पिस्तौल के साथ गिरफ्तार

लुधियाना: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे...

हरियाणा ने IAS अधिकारी शालीन की सेवाएं केंद्र सरकार को सौंपी

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने आईएएस अधिकारी डॉ. शालीन की सेवाएं तत्काल प्रभाव से केन्द्र सरकार को सौंप दी हैं।...