फिरोजपुरः पुलिस द्वारा नशा विरोधी अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए युवक को नशे की खेप सहित गिरफ्तार किया है। दरअसल, थाना सिटी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कुंडे रोड मछली मंडी के पास एक खस्ता हालत बिल्डिंग में छापेमारी कर एक किलो 253 ग्राम हेरोइन, एक मोबाइल फोन सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी सुखविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर छापेमारी कर आरोपी सन्नी उर्फ पडी पुत्र राजू निवासी संत कबीर नगर, अली के रोड बस्ती बाग वाली को गिरफ्तार किया गया है, जो हेरोइन का धंधा करता था। पुलिस पार्टी गश्त करती हुई मछली मंडी कुंडे रोड खस्ता हालत बिल्डिंग के नजदीक पहुंची औऱ संदिग्ध युवक को काबू किया।
युवक की तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक किलो 253 ग्राम हेरोइन, एक बैग, एक किट, एक मोबाइल फोन, 1110 रुपये नकद भी बरामद किए गए। आरोपी के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाले जा रहे हैं। आखिर इतनी बड़ी मात्रा में हेरोइन कहां से लाया था और आगे किसे सप्लाई करने जा रहा था। इसकी गहराई से जांच की जा रही है।