AmritsarPunjab News: युवक की मौत मामले में परिजनों का प्रदर्शन, पुलिस पर...

Punjab News: युवक की मौत मामले में परिजनों का प्रदर्शन, पुलिस पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः अमनदीप अस्पताल के बाहर माहौल तनावपूर्ण हो गया जब एक परिवार ने सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया। परिवार ने युवक की मौत के मामले में पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के कारण मुख्य सड़क पर ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ।

पीड़ित के भाई जसप्रीत सिंह ने आरोप लगाया कि उनके भाई सुमित राय को कुछ लोगों ने बुलाया था और पहले से तय योजना के तहत उन पर धारदार हथियारों से हमला किया गया। जसप्रीत सिंह ने कहा कि उनके भाई की कल मौत हो गई, परिवार को इंसाफ नहीं मिल रहा है और पुलिस ने दोषियों को गिरफ्तार तक नहीं किया है।

वहीं मृतक की बहन ने भी अपने भाई की मौत के लिए कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उनके भाई की हत्या की गई और जिन लोगों पर परिवार को शक है, वे अभी भी बाहर घूम रहे है। परिवार ने मांग की कि पुलिस प्रशासन जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार करे और उन्हें सजा दिलाए। इस बीच प्रदर्शन में मौजूद ‘वारिस पंजाब पार्टी’ के संदीप सिंह ने भी पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि रामबाग इलाके में जॉनी नाम के युवक की हत्या का मामला सामने आया था और पांच दिन बीत जाने के बाद भी किसी दोषी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

एसपी कंवलजीत सिंह ने बताया कि ए-डिविजन पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि लड़ाई के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जिसके बाद परिवार ने मुख्य सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि परिवार से बात की है और उन्हें भरोसा दिलाया गया है कि मामले में जो भी दोषी होगा, उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: इंसानियत शर्मसार, प्रॉपर्टी विवाद को लेकर पिता का कत्ल

फरीदकोटः जिले में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने...

Jalandhar News : दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, देखें वीडियो 

जालंधर, ENS: शहर के रामामंडी इलाके में देर रात...

Jalandhar News: : पॉश इलाके में सरेआम बाइक चुराकर चोर फरार, देखें वीडियो 

जालंधर, ENS: वाहन चोरों के हौसले इस कदर बुलंद...

आज का राशिफल, 24 नवंबर 2026

आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और मंगलवार...

Punjab News: गुरु पर्व पर श्री दरबार साहिब में उमड़ी संगत, मनाया जाएगा विशेष समारोह, देखें वीडियो

अमृतसरः पहली पातशाही श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व को लेकर आज सचखंड श्री हरिमंदर साहिब...

Punjab News: इंसानियत शर्मसार, प्रॉपर्टी विवाद को लेकर पिता का कत्ल

फरीदकोटः जिले में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रॉपर्टी विवाद को लेकर बेटे ने बुजुर्ग...

Jalandhar News : दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, देखें वीडियो 

जालंधर, ENS: शहर के रामामंडी इलाके में देर रात एक दुकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक...

Jalandhar News: : पॉश इलाके में सरेआम बाइक चुराकर चोर फरार, देखें वीडियो 

जालंधर, ENS: वाहन चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब दिनदहाड़े व्यस्त इलाकों से भी गाड़ियां सुरक्षित...