LudhianaPunjab News: सबसे व्यस्त बाजार में 6 सैकेंड में बाइक चोरी, देखें...

Punjab News: सबसे व्यस्त बाजार में 6 सैकेंड में बाइक चोरी, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले के सबसे व्यस्त बाजारों में शुमार फील्ड गंज के कूचा नंबर-5 में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दे दिया। एक शातिर चोर महज 6 सेकंड के भीतर मास्टर की की मदद से दुकान के बाहर खड़ी बाइक लेकर फरार हो गया। पूरी घटना पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में साफ-साफ कैद हो गई है। पीड़ित बाइक मालिक गोल्डी ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी फील्ड गंज इलाके में कॉस्मेटिक की दुकान है।

वह रोजाना की तरह अपनी सिल्वर रंग की स्पलेंडर बाइक दुकान के बाहर ही खड़ी करते थे। घटना वाले दिन गोल्डी अपनी दुकान के अंदर काम में व्यस्त थे। जब दोपहर के वक्त वह किसी काम के लिए बाहर निकले और अपनी बाइक को देखने गए, तो गाड़ी वहां से गायब मिली। पहले तो उन्हें कुछ समझ नहीं आया, लेकिन जब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, तो चोरी की इस वारदात का खुलासा हुआ। सामने आई सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि चोरी की इस घटना को अंजाम देने वाला युवक लाल रंग की टी-शर्ट और पजामा पहने हुए था।

इसके अलावा उसने अपने सिर पर परना बांध रखा था। चोर ने वारदात को अंजाम देने से पहले दो बार रेकी की। इसके बाद उसने बड़े शातिर तरीके से मास्टर की का इस्तेमाल कर महज 6 सेकंड में बाइक का लॉक खोल लिया। लॉक खुलते ही आरोपी सिल्वर रंग की स्पलेंडर बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। पीड़ित गोल्डी ने इस मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस को दे दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही फुटेज के आधार पर चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...