Ludhianaपंजाबः Civil Hospital में रोशनदान से चोर हुआ फरार, देखें वीडियो

पंजाबः Civil Hospital में रोशनदान से चोर हुआ फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना: देर रात सिविल अस्पताल के वाशरुम में बने रोशनदान से चोर पुलिस को चमका देकर भाग गया। उसका एक साथी इमरजेंसी में उपचारधीन है। खाना खाने के बाद पुलिस कर्मचारियों से उसने बाथरुम जाने के लिए कहा। हाथ में हथकड़ी न लगी होने का फायदा उठा बदमाश इमरजेंसी रुम में बने बाथरुम के रोशनदान से भाग गया। कुछ देर तक जब वह बाहर नहीं आया तो पुलिस कर्मचारी ने बाथरुम के चैक किया तो वह दंग रह गए। युवक फरार होने के बाद पुलिस कर्मचारियों के हाथ पैर फूल गए। अस्पताल में पुलिस कर्मचारी ने चोर भागने का काफी शोर मचाया लेकिन बदमाश पुलिस को चकमा दे फरार हो गया। करीब 1 घंटे तक थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस फरार होने वाले युवक की तालाश में जुटी रही लेकिन उसका कही कुछ पता नहीं चला। 

चोर की तालाश कर रहे एक पुलिस कर्मचारी से जब फरार हुए व्यक्ति के बारे पूछा तो वह कैमरा देख तुरंत भाग गया। चोर भागने के बाद पुलिस भी कैमरे के सामने भागती नजर आई। सिविल अस्पताल में करीब डेढ़ घंटे तक चोर पुलिस का ये ड्रामा चलता रहा। पुलिस कर्मचारियों ने पूरा अस्पताल चैक कर लिया लेकिन बदमाश का कही कुछ पता नहीं चल पाया। उसका दूसरा साथी इमरजेंसी में जेरे इलाज दाखिल है। सिविल अस्पताल के बाहर की दीवारें जगह-जगह टूटी हुई है। चोर रास्ते बने हुए है जहां से कभी भी कोई व्यक्ति फरार हो सकता है। देर रात की इस घटना के बाद सिविल अस्पताल में बनी पुलिस चौकी पर भी सवाल खड़े हुए गए है। पुलिस चौकी में तैनात पुलिस कर्मचारी भी इतने सतर्क नहीं थे कि जिन्हें भाग रहे चोर का पता ही नहीं चला।   

बता दें कि देर रात थाना डिवीजन नंबर 2 के नजदीक बनी BSNL टेलीफोन एक्सचेंज में सामान चोरी करने आए चार युवकों को लोगों ने पकड़ा। दो युवक एक्सचेंज के बाहर ही खड़े थे। एक्सचेंज में गार्डों द्वारा जब शोर मचाया गया तो दो बदमाश एक्सचेंज की तीसरी मंजिल पर भाग गए। पुलिस को आता देख दोनों बदमाशों ने तीसरी मंजिल से छलांग लगी थी। एक युवक का तो पैर टूट गया। दूसरे युवक के हाथ पर कांच लगा था। दोनों युवकों को पुलिस सिविल अस्पताल में उपचार करवाने लाई थी। जिस युवक के हाथ में कांच लगा था वहीं युवक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। बता दें फिलहाल पुलिस ने अभी इन युवकों पर केस दर्ज नहीं किया था। इनका प्राथमिक उपचार करवाया जा रहा था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News : Paul Tent Industries मे लगी आग, लाखो का सामान जलकर राख, देखें वीडियो

लुधियाना: शहर के फोकल पॉइंट इंडस्ट्रियल एरिया में Paul...

मेहतपुर में वन विभाग की दबिश, आवासीय परिसर से संदिग्ध वन्यजीव का मांस बरामद

ऊना,सुशील पंडित: वन्यजीवों के अवैध शिकार और वन्यजीव उत्पादों के...

Chandigarh में महिलाओं और पुरुषों में जमकर चले लात-घूसे, Video Viral

चंडीगढ़: रेलवे स्टेशन की एक वीडियो सोशल मीडिया पर...

डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा संपन्न

आज पंचभीष्म पर्व एवं कोटि गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति...

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पंजाबवासियों को दी हार्दिक बधाई

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने आज श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व...

Punjab News : Paul Tent Industries मे लगी आग, लाखो का सामान जलकर राख, देखें वीडियो

लुधियाना: शहर के फोकल पॉइंट इंडस्ट्रियल एरिया में Paul Tent Industries की फैक्ट्री मे आग लगने की खबर है।...

मेहतपुर में वन विभाग की दबिश, आवासीय परिसर से संदिग्ध वन्यजीव का मांस बरामद

ऊना,सुशील पंडित: वन्यजीवों के अवैध शिकार और वन्यजीव उत्पादों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए ऊना वन मंडल...

Chandigarh में महिलाओं और पुरुषों में जमकर चले लात-घूसे, Video Viral

चंडीगढ़: रेलवे स्टेशन की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें कुछ महिलाएं और पुरुष एक...