Haryana109 करोड़ रुपये की ठगी मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

109 करोड़ रुपये की ठगी मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूलाः हरियाणा में पंचायत राज संस्थाओं के बैंक खातों से करीब 109 करोड़ रुपये की साइबर ठगी मामले में कुरुक्षेत्र साइबर टीम ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले 8 लोगो की गिरफ्तारी हुई थी। अभी तक इस मामले में कुल 15 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। ठगों ने सरकारी योजनाओं और सरकारी भुगतान का झांसा देकर खाताधारकों से बैंक डिटेल हासिल की और फिर 1897 ट्रांजेक्शन के जरिए 523 बैंक खातों में करोड़ों रुपये ट्रांसफर कर दिए। जांच के दौरान सामने आया है कि यह रकम 26 राज्यों में खोले गए हजारों म्यूल अकाउंट्स में डायवर्ट की गई।

जांच टीम ने अब तक करीब 26 करोड़ रुपये फ्रीज करवा दिए हैं, जबकि बाकी रकम की रिकवरी के प्रयास जारी हैं। मामले की जांच के लिए एसआईटी की 10 टीमें कई राज्यों में छापेमारी कर रही हैं। इस मामले में अब तक 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। शुक्रवार को 7 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिन्हें आज शनिवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है ओर इसमें ज्यादातर वो लोग हैं जिनके नाम से खाते हुए और इनको खातों से पैसे दूसरे खातों में ट्रांसफर किये गए थे।

वहीं, 523 बैंक खातों की फॉरेंसिक जांच भी शुरू कर दी गई है। जांच में हरियाणा पुलिस की साइबर टीम और फॉरेंसिक एक्सपर्ट भी शामिल हैं। पुलिस अब बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों और निजी कंपनियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। इस बीच 17 नवंबर से संबंधित पोर्टल बंद पड़ा है, जिसके कारण भुगतान और विकास कार्यों का ब्यौरा भी नहीं मिल पा रहा है। अब जांच एजेंसियों की नजर इस बात पर है कि सरकारी धन की इस बड़ी ठगी में कौन-कौन शामिल था और इतनी बड़ी रकम आखिर कहां गई।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

     

43वां Sujit Hockey Tournament : Punjab Police VS CAG का Final शुरू, देखें वीडियो

1980 ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी होंगे सम्मानित जालंधर: बर्लटन...

Jalandhar News : अमेरिका से जुड़े नशा और वेपन तस्करी मॉड्यूल का आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

30 बोर पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस और महिंद्रा थार...

Haryana News : Buddha International Spa Lounge पर Raid, देखें वीडियो

पुलिस ने ग्राहक बनकर देह व्यापार के कथित रैकेट...

     

43वां Sujit Hockey Tournament : Punjab Police VS CAG का Final शुरू, देखें वीडियो

1980 ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी होंगे सम्मानित जालंधर: बर्लटन पार्क में 43वें इंडियन ऑयल सर्वो सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट के...

Jalandhar News : अमेरिका से जुड़े नशा और वेपन तस्करी मॉड्यूल का आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

30 बोर पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस और महिंद्रा थार बरामद जालंधर (ens) : देहात पुलिस ने ने अमेरिका से जुड़े...

Haryana News : Buddha International Spa Lounge पर Raid, देखें वीडियो

पुलिस ने ग्राहक बनकर देह व्यापार के कथित रैकेट का पर्दाफाश पंचकूला: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे कथित...