Internationalभीषण आग लगने से जिंदा जले 31 लोग, कई घायल, मची भगदड़,...

भीषण आग लगने से जिंदा जले 31 लोग, कई घायल, मची भगदड़, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फ्यूल टैंकर पलटते ही आग की तबाही में 27 वाहन जलकर खाक

काहिराः मिस्र की राजधानी काहिरा के बाहरी इलाके में ईंधन टैंकर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हुए हैं। आग ने सड़क पर मौजूद कई कारों और मोटरसाइकिलों को अपनी चपेट में ले लिया। मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा ग्रेटर काहिरा के गीजा प्रांत स्थित अल-वर्राक इलाके में रिंग रोड पर हुआ। यह सड़क काहिरा के प्रमुख यातायात मार्गों में से एक है।

पेट्रोलियम उत्पाद ले जा रहे वाहन के पलटने के बाद आग भड़क उठी और आसपास के वाहनों तक फैल गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बचावकर्मियों ने जलते वाहनों से लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की। वीडियो में देखा जा सकता है कि दमकलकर्मी आग बुझाते नजर आ रहे है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

राहत और बचाव कार्य में 39 एंबुलेंस लगाई गईं। रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआती आकलन में 27 वाहनों के जलने की जानकारी सामने आई है। मिस्र के सरकारी अभियोजन कार्यालय ने उन मृतकों की पहचान के लिए DNA जांच के आदेश दिए हैं, जिनकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। अधिकारियों का कहना है कि नुकसान और हताहतों की संख्या का आकलन अभी जारी है। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने हादसे पर शोक जताया है। स्वास्थ्य मंत्री खालिद अब्देल गफ्फार ने बताया कि मृतकों की संख्या शुरुआती है और इसमें बढ़ोतरी हो सकती है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

पहली बार नेशनल हाईवे पर उतरे भारतीय सेना के विमान, अमृतसर-जामनगर कॉरिडोर पर सफल लैंडिंग

चंडीगढ़ः भारतीय सेना और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई)...

जेद्दा और जाजान पोर्ट पर हमला, दागे 8 ड्रोन

सऊदीः मध्य पूर्व में एक बार फिर सैन्य तनाव...

STF और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो को लगी गोली, तीसरा काबू

गोहानाः गोहाना क्षेत्र में बुधवार रात एसटीएफ रोहतक और...

Punjab News: दुकान का शटर तोड़कर लाखों का सामान लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

फिरोजपुर: जिले के थाना घल्ल खुर्द के अंतर्गत आते...

पहली बार नेशनल हाईवे पर उतरे भारतीय सेना के विमान, अमृतसर-जामनगर कॉरिडोर पर सफल लैंडिंग

चंडीगढ़ः भारतीय सेना और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने सामरिक और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में तालमेल का...

जेद्दा और जाजान पोर्ट पर हमला, दागे 8 ड्रोन

सऊदीः मध्य पूर्व में एक बार फिर सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है। यमन के हूती विद्रोही समूह...

STF और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो को लगी गोली, तीसरा काबू

गोहानाः गोहाना क्षेत्र में बुधवार रात एसटीएफ रोहतक और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। खेड़ी दमकन-रभड़ा रोड पर...

Punjab News: दुकान का शटर तोड़कर लाखों का सामान लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

फिरोजपुर: जिले के थाना घल्ल खुर्द के अंतर्गत आते गांव ठेठर कलां के बस अड्डे के नजदीक चोरों ने...