HomeNationalपुलिस और गैंगस्टरों के बीच 20 Rounds Firing, दीपक नांदल के 4...

पुलिस और गैंगस्टरों के बीच 20 Rounds Firing, दीपक नांदल के 4 Sharp Shooter ढेर, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरुग्राम: गुरुग्राम के सुशांत लोक ए-ब्लॉक में देर रात पुलिस और गैंगस्टरों के बीच एक मुठभेड़ हुई है। जिसमें दीपक नांदल गैंग के 4 शार्प शूटर ढेर हो गए है। वहीं एक आरोपी गंभीर घायल है। आपको बता दें पुलिस और गैंगस्टरों के बीच हुई मुठभेड़ में एक एएसआई और तीन पुलिस कर्मी भी घायल हुए है, जिनका इलाज अस्पातल में चल रहा है।

गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा टीम को सूचना मिली थी कि एक प्रॉपर्टी डीलर से फिरौती वसूलने के इरादे से सुशांत लोक क्षेत्र में आने वाले हैं। सूचना के आधार पर अपराध शाखा की टीमों ने इलाके में पहले से घेराबंदी कर दी और संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी।

इस दौरान पुलिस के अनुसार टीम को देखते ही बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा और आरोपियों को पकड़ने के उद्देश्य से कार्रवाई की। दोनों ओर से 20 से अधिक राउंड फायरिंग हुई। मुठभेड़ खत्म होने पर चार शूटर मौके पर मृत मिले, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया। एफएसएल और अन्य जांच एजेंसियों की टीमों ने मौके से हथियारों, कारतूस और अन्य साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की निगरानी करते रहे।

एसीपी सदर धर्मबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है। मारे गए और घायल शूटरों की पहचान, उनके आपराधिक रिकॉर्ड, बरामद हथियारों तथा अन्य तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद की जाएगी। मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच जारी है।

- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -