Girl in a jacket
HomeInternational2 ट्रेनों की आमने-सामने हुई टक्कर में उड़े परखच्चे, 14 की मौत,...

2 ट्रेनों की आमने-सामने हुई टक्कर में उड़े परखच्चे, 14 की मौत, मची भगदड़, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जकार्ताः इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के पास 2 ट्रेनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस ट्रेन हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया है। दरअसल, सोमवार देर रात बेकाशी में एक कम्यूटर ट्रेन और लंबी दूरी की ट्रेन के बीच टक्कर हो गई। इस घटना में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है और 84 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं हादसे को लेकर लोगों में अफरा-तफरी का माहौल है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहत-बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया। भीषण हादसे में ट्रेनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे के तुरंत बाद बचाव दल, सेना और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं।

घायलों को निकालने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर मंगवाए गए और एंबुलेंस की लंबी कतार लग गई। बचावकर्मी मलबे से लोगों को स्ट्रेचर पर निकालकर अस्पताल पहुंचा रहे हैं। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, वहां सैकड़ों लोग जमा हो गए थे, जिनमें कई लोग सदमे में थे। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता हैकि ट्रेन से लोहे की चादर फट चुकी है। इंडोनेशिया की मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार मरने वालों की संख्या 14 हो चुकी है और घायलों का इलाज जारी है।

उन्होंने यह भी कहा कि बचाव दल मलबे में फंसे 2 लोगों को जिंदा निकालने की कोशिश कर रहा है। इस हादसे में बची एक यात्री ने अपनी आपबीती बताई, उन्होंने बताया कि यह अनुभव बेहद डरावना था। 29 साल की सौसान सारिफाह ने बताया कि वह काम से घर लौट रही थीं। उनकी ट्रेन जकार्ता से करीब 25 किलोमीटर दूर बेकासी तिमूर स्टेशन पर रुकी हुई थी। सब कुछ बहुत तेजी से हुआ। ट्रेन में दो बार अनाउंसमेंट हुआ और लोग उतरने की तैयारी कर रहे थे।

तभी अचानक जोरदार धमाका हुआ। हमें बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि यात्री एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े। कई लोग डिब्बों के अंदर ही फंस गए। सौसान ने कहा, मुझे लगा कि मैं दम घुटने से मर जाऊंगी। मुझे नहीं पता कि मेरे नीचे दबे लोग जिंदा हैं या नहीं। रेलवे कंपनी के प्रवक्ता फ्रानोटो विबोवो के अनुसार, एक टैक्सी ने रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन को हल्का टक्कर मार दी थी। इससे ट्रेन ट्रैक पर रुक गई। इसी दौरान दूसरी तेज रफ्तार ट्रेन पीछे से आकर उससे टकरा गई, जिससे यह बड़ा हादसा हो गया।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -