जालंधर, ENS: थाना बस्ती बावा खेल स्थित मच्छी मार्केट में देर रात भारी हंगामा देखने को मिला। जहां ऑटो ड्राइवर बिट्टू ने ठेकेदार लल्लन कुमार और उसके साथियों पर साढ़े 8 हजार रुपए लूटने के आरोप लगाए। ड्राइवर द्वार घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। ऑटो ड्राइवर का आरोप है कि उसके कैश बॉक्स से ठेकेदार और उसके साथियों ने जबरन पैसे निकाल लिए।
पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीसीआर से सूचना मिलने पर हेड कांस्टेबल भगवंत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को पीसीआर के जरिए एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें एक ऑटो ड्राइवर के साथ लूटपाट की बात कही गई थी। सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल भगवंत सिंह पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने पीड़ित और मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर शुरुआती कार्रवाई पूरी की।
बिट्टू ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि लल्लन कुमार ठेकेदार और उसके साथ आए कुछ अन्य लोगों ने उसे घेर लिया। इसके बाद आरोपियों ने जबरन उसके ऑटो के कैश बॉक्स से ₹8,500 कैश निकाल लिए और मौके से फरार हो गए। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। वर्तमान में ये सभी मछली मार्केट में मछली कारोबार से जुड़े हुए हैं और वहीं काम करते हैं। पुलिस आरोपियों के ठिकानों और उनके कार्यस्थलों पर नजर रख रही है। पुलिस का कहना है कि इनका कोई लड़ाई-झगड़ा नहीं है।

