Girl in a jacket
HomeNationalसोमनाथ अमृत महोत्सव में शामिल हुए PM Modi, मंदिर में हुई पूजा...

सोमनाथ अमृत महोत्सव में शामिल हुए PM Modi, मंदिर में हुई पूजा अर्चना, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: सोमनाथ मंदिर में अमृत पर्व कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो रहे हैं। इस कार्यक्रम के लिए विभिन्न राज्यों से कलाकार और दूर-दराज के स्थानों से आए दर्शक एकत्रित हुए हैं। कार्यक्रम से पहले सोमनाथ में पीएम मोदी का रोड शो हुआ है। प्रोग्राम में शामिल होने के लिए कई राज्यों से कलाकार और दूर-दराज के जगहों से दर्शक आए हैं।

गुजरात के मुख्यमंत्री रहे मौजूद

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)


सोमनाथ मंदिर में सोमनाथ अमृत महोत्सव में भाग लेने से पहले पीएम मोदी रोड शो में शामिल हुए। इस दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। सोमनाथ अमृत महोत्स्व में भी हिस्सा लेंगे। यह महोत्सव मंदिर के पुननिर्माण के बाद उसके उद्घाटन के 75 साल पूरे होने को लेकर आयोजित किया जा रहा है। उनका खास महापूजा कुभांभिषेक और ध्वजारोहण समारोहों में शामिल होने का कार्यक्रम है। साथ ही इस कार्यक्रम के दौरान वे एक स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी करेंगे।

बेहद खास दिन है

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक महिला कलाकार ने बातचीत के दौरान कहा कि आज हमारे लिए बहुत ही खास दिन क्योंकि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात आ रहे हैं। हमारी टीम पोरबंदर से उनका स्वागत करने आई है। एक अन्य महिला कलाकारक ने कहा कि – हम स्वागत के लिए आए हैं। हमारी तैयारियां लगभग पूरी हैं। गुजरात राज्य लोक कला महासंघ के अध्यक्ष ने कहा कि गुजरात सरकार के विभाग के 220 कलाकारों को आमंत्रित किया है।

Read in English: https://encounternews.in/india/prime-minister-modi-honours-somnath-temples-75th-restoration-anniversary-with-grand-amrit-mahotsav/

हमारे प्रधानमंत्री यहां पधार रहे हैं और महादेव सोमनाथ के पुननिर्माण को 75 साल पूरे हो गए हैं। इस उत्सव में ये सभी 220 कलाकार अपनी-अपनी कलाओं का प्रदर्शन करेंगे।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -