.
Nationalएक्टिवा से जा रहे लड़का-लड़की से सरेआम बदसलूकी, किया बैड टच, Video...

एक्टिवा से जा रहे लड़का-लड़की से सरेआम बदसलूकी, किया बैड टच, Video Viral

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जमुईः बिहार के जमुई जिले में सरेआम हैवानियत की गई है। एक नाबालिग लड़का और लड़की के साथ की हैवानियत का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद यहां हड़कंप मच गया है। घटना 19 सितंबर की बताई जा रही है। वीडियो में दिखता है कि लड़का और लड़की एक्टिवा पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान कुछ युवकों ने लड़का-लड़की को बीच राह में रोक लिया और फिर उनके साथ बदसलूकी शुरू कर दी गई।

इस पूरी हैवानियत का जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें नजर आ रहा है कि कुछ युवक जबरन लड़की को पकड़ रहे है। इस दौरान वो बैड टच भी कर रहे थे। घबराहट और डर की वजह से लड़की सड़क पर इधर-उधर भागती नजर आ रही है। हैवान युवक भी लड़की के पीछे-पीछे दौड़ रहे है। लड़की को सड़क पर घसीटा भी गया था। बताया जा रहा है कि लड़का-लड़की दोनों ही 10वीं क्लास के स्टूडेंट हैं। दोनों जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग के पास स्थित मड़वा पहाड़ के पास घूमने गए थे, जहां से लौटने के दौरान इन युवकों ने अचानक लड़का-लड़की को पकड़ लिया और फिर उनके साथ यह गलत काम किया गया।

वीडियो में सुनाई दे रहा है कि डरे-सहमे लड़का और लड़की कहते हैं कि उनका घर जमुई में है और वो साथ में पढ़ते है। वो दोनों यह भी कहते हैं कि वो साथ में पढ़ते हैं और बेस्ट फ्रेंड है। वो यह भी कहते हैं कि घरवालों को उनके बारे में पता है। वीडियो में नजर आ रहा है कि नाबालिग लड़की युवकों के हाथ जोड़ रही है और उनसे उन्हें बख्श देने की गुहार लगा रही है।

उधर, इस पूरे मामले में प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि यह घटना जमुई जिले के जमुई सदर थाना क्षेत्र में 19 सितंबर के शाम की है। इस घटना के संबंध मे पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली थी पर सोशल मीडिया पर उपलब्ध सामग्री के आधार पर पुलिस ने अनुसंधान करते पीड़ितों की पहचान की और पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस का कहना है कि दोषियों को चिन्हित कर लिया है और उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि वीडियो के आधार पर पीड़ित की पहचान की गई। जिसके बाद उनसे बातचीत की गई थी। एसपी ने आगे बताया कि लड़का और लड़की दोनों ही कोचिंग गए थे और इसी दौरान फोटो शूट करने के लिए उस तरफ गए थे। पुलिस की तरफ से कहा गया है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और वीडियो में 6-7 लोग गलत काम करते नजर आ रहे है। आरोपियों की पहचान की गई है और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: लीला भवन चौक पर किन्नर की पिटाई का वीडियो वायरल

पटियालाः जिले के लीला भवन चौक से एक वीडियो...

Punjab News: नहर किनारे मिले शव मामले में 3 दिन बाद नहीं हुई पहचान

लुधियानाः नहर किनारे मिली महिला की लाश की 3...

Punjab News: गणपति पंडाल में व्यक्ति ने किया हंगामा, फेंके पंखे और स्पीकर फेंके, देखें वीडियो

लुधियानाः न्यू प्रेम नगर इस्लामगंज स्थित देवील चौक में...

Medha Shankar संग शादी पर Samay Raina ने तोड़ी चुप्पी, बोले – ‘इसको टालना पड़ेगा’

मनोरंजन: कॉमेडियन समय रैना और मेधा शंकर इन दिनों...

Punjab News: लीला भवन चौक पर किन्नर की पिटाई का वीडियो वायरल

पटियालाः जिले के लीला भवन चौक से एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक सिख व्यक्ति कथित तौर पर...

Punjab News: रेलवे रीगो ब्रिज के निर्माण में देरी पर सांसद औजला ने दिए सख़्त निर्देश, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के रेलवे रीगो ब्रिज के निर्माण कार्य में हो रही देरी को लेकर सांसद गुरजीत सिंह औजला...

Punjab News: नहर किनारे मिले शव मामले में 3 दिन बाद नहीं हुई पहचान

लुधियानाः नहर किनारे मिली महिला की लाश की 3 दिन बाद भी पहचान नहीं हो सकी है। जानकारी के...

Punjab News: गणपति पंडाल में व्यक्ति ने किया हंगामा, फेंके पंखे और स्पीकर फेंके, देखें वीडियो

लुधियानाः न्यू प्रेम नगर इस्लामगंज स्थित देवील चौक में व्यक्ति ने गणपति पंडाल में हंगामा कर दिया। व्यक्ति ने...