HomeHaryanaलिव-इन में रह रही महिला का बॉयफ्रेंड ने किया बेरहमी से मर्डर,...

लिव-इन में रह रही महिला का बॉयफ्रेंड ने किया बेरहमी से मर्डर, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

दूसरी शादी के बाद बॉयफ्रेंड के साथ रह रही थी महिला

हिसारः हरियाणा के हिसार में लिव-इन में रह रही महिला का बॉयफ्रेंड ने बेरहमी से मर्डर कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद सूर्यनगर चौकी पहुंच गया और पुलिस को कहा कि उसने पूजा नामक महिला का कत्ल किया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कत्ल की वजह बताते हुए कहाकि वह किसी ओर से साथ संपर्क में थी, ऐसे में उसने चाकू मारकर उसका कत्ल कर दिया। मृतक महिला का पहचान 32 वर्षीय पूजा के रूप में हुई है। वहीं आरोपी की पहचान 28 वर्षीय गौरव के रूप में हुई है। घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। महिला की इससे पहले 2 शादियां हो रखी हैं और 3 बच्चे हैं। करीब 5 सालों से महिला अपने बॉयफ्रेंड साथ शिवनगर में लिव-इन में रह रही थी। आज महिला का शव घर के अंदर पड़ा मिला। बॉयफ्रेंड ने महिला के गले, पेट-पीठ पर चाकू से कई वार किए।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। महिला के पहले पति की मौत हो गई थी, इसके बाद उसने देवर से दूसरी शादी कर ली। पहले शादी के बाद उसे 2 बेटे हुए, जबकि दूसरी शादी के बाद एक बेटी हुई। दूसरे पति से भी उसका रिलेशन खराब हो गया। इसके बाद उसने गौरव (आरोपी) के साथ रहना शुरू कर दिया। पुलिस पूछताछ मे गौरव ने बताय कि पूजा 5-6 महीने से किसी युवक के साथ संपर्क में थी, इसीलिए उसकी हत्या कर दी। गौरव ई-रिक्शा चलाता है और करीब दो महीने पहले ही शिव कॉलोनी में किराए के मकान में रहने आया था। लिव-इन में रह रही पूजा की मां संगीता ने बताया कि गौरव पूजा से गलत काम करवाता था। पूजा से मिलने के बाद उसने कुछ ही दिनों में शिव नगर में मकान बना लिया और प्लॉट भी ले लिया। गौरव कई गैर कानूनी धंधे करता है।

पुलिस ने हत्या में प्रयोग किया चाकू भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस की प्राइमरी इन्वेस्टिगेशन में सामने आया है कि देर रात करीब 3 बजे दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि गौरव ने गुस्से में आकर पूजा पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -