- Advertisement -
spot_img
HomeNationalमहिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति पर जहर देकर मारने के...

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति पर जहर देकर मारने के आरोप

कुरुक्षेत्रः जहरीला पदार्थ निगल कर एक महिला ने सुसाइड कर लिया। महिला ने अपने हाथ की नस भी काटी हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। महिला के परिजनों ने पति पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है।

सुखिवंद्र सिंह उर्फ लक्की निवासी चम्मू कलां चौक इस्माइलाबाद के मुताबिक, उसकी बहन सुखविंदर कौर उर्फ सोनिया (36) की शादी करीब 15 साल पहले शहर के ही काठगढ़ रोड पर रहने वाले मलकीत सिंह के साथ हुई थी। शादी से उनके पास 13 साल की बेटी और 10 साल बेटा है। उसकी बहन विकास नगर में बुटिक चलाती थी। मलकीत सिंह ने उसकी बहन के नाम पर बैंक से लोन लिया हुआ था।

लक्की के मुताबिक, मलकीत उसकी बहन काे लोन भरने के लिए प्रताड़ित करता था। उन्होंने अपनी बहन के बच्चों के नाम डाकखाने में 47 हजार रुपए की FD करवाई हुई थी। मलकीत सिंह ने उसकी बहन पर FD तुड़वाने का दबाव डालता था। FD नहीं तुड़वाने पर मलकीत उसकी बहन को उनके घर के बाहर छोड़कर चला गया था। उन्होंने बच्चों की FD तुड़वाने के लिए उसकी बहन को कागज दे दिए थे।

वीरवार दोपहर करीब 1 बजे उसे बहन की मौत सूचना मिली थी। वह अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा, तो उसकी बहन अस्पताल में मृत पड़ी थी। थाना इस्माइलाबाद के SHO राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस को अस्पताल से महिला की मौत की सूचना मिली थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मायके पक्ष ने महिला के पति पर उसे मरने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है। मलकीत सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page