नई दिल्ली: इजरायल में नई सरकार बनाने को लेकर सियासी माहौल तेज हो गया है। कार्यवाहक पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने सबसे बड़े राजनीतिक प्रतिद्वंदि गादी आइजेनकोट के सामने साझा सरकार बनाने का प्रस्ताव रख दिया है। उन्होंने यहां तक पेशकश भी की है कि नई सरकार में पहले पीएम का पद आइजेनकोट संभालें औऱ वह खुद उपप्रधानमंत्री की भूमिका निभाने वाले हैं। नेतन्याहू ने यह प्रस्ताव उस समय रखा है जब आइजेनकोट ने 6 दिसंबर की तय समय सीमा तक नई सरकार बनाने का दावा कर दिया है।
उन्होंने यह भी पेशकेश की है कि नई सरकार में पहले पीएम का पद आइजेनकोट संभालें और वह खुद उपप्रधानमंत्री की भूमिका निभानएंगे। नेतन्याहू का यह प्रस्ताव ऐसे समय में आया है जब आइजेनकोट ने 6 दिसंतर की तय सीमा तक नई सरकार बनाने का दावा किया है।
सत्ता साझी करेंगे नेतन्याहू
वहीं नेतन्याहू ने शनिवार को सोशल मीडिया के जरिए गठबंधन की सरकार बनाने के हिंट दिए हैं। उन्होंने कहा है कि नेता के तौर पर उनकी यह जिम्मेदारी है कि वह सभी मतभेदों को किनारे रखकर देश के हित में फैसला लें। इसी के अंतर्गत वो इस बात पर सहमत हुए हैं कि सरकार के शुरुआती कार्यकाल में गादी आइजेनकोट पीएम बने और वह वैकल्पिक पीएम के तौर पर काम करें।
आइजेनकोट ने किया दावा
नेतन्याहू ने यह प्रस्ताव आइजेनकोट के उस बयान के बाद दिया है जिसमें उन्होंने यह कहा था कि वो 6 दिसंबर की आधिकारिक सीमा तक इजरायल में अगली सरकार के गठन की घोषणा कर देंगे। उन्होंने इसके लिए मिलने वाले 14 दिन के एक्स्ट्रा समय का इस्तेमाल नहीं करने की बात कही थी। आइजेनकोट की योजना नेतन्याहू विरोधी दलों के साथ गठबंधन बनाकर सरकार बनाने की है। अभी तक उनकी मध्यमर्गी यशार पार्टी की नेतन्याहू की दक्षिणपंथी लिकुड पार्टी के साथ बात भी चल रही है।

