Girl in a jacket
HomeHimachalUna1980 में किसने गिराई थी ईमानदार नेता शांता कुमार की सरकार, बही...

1980 में किसने गिराई थी ईमानदार नेता शांता कुमार की सरकार, बही थे असली गद्दार: भुट्टो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
हमारा उद्देश्य कुटलैहड़ का बिकास,जिस के लिए छोड़ा विधायक का सिंहासन

ऊना/ सुशील पंडित : देश में सनातन धर्म की रक्षा करने बाला गद्दार नहीं बल्कि सेवादार कहलाता है। गद्दार बह है जिन्होंने 1977 में कुटलैहड़ से सीएम पद को छीना है। गद्दार बह है। जिन्होंने 1980 में उस भाजपा नेता शांता कुमार की सरकार को गिरा दिया था। जिनकी सोच और ईमानदारी एवं योजनाओं को भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में धरातल पर लागू किया जाता है। चुनाव छींटाकशी करके नहीं बल्कि बिकास के मुद्दों पर लडे और जीते जाते है। यह शब्द कुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो ने जन संपर्क प्रचार अभियान के तहत कुटलैहड़ की ग्राम पंचायत मंदली में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहे। भुट्टो ने कहा कि सुक्खू सरकार के डेढ़ वर्ष में कोई बिकास की उपलब्धि हो तो ही जनता के बता पाएंगे।

सुक्खू सरकार के 16 माह के कार्यकाल में केवल 28 हजार करोड़ कर्ज लेने के अलावा कोई उपलब्धि नहीं है। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि दस वर्ष के कार्यक्रम जो मोदी सरकार ने देश की जनता के लिए किया है। बिकास पुरुष के रूप में पहचान बनाने वाले प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन 400 पार करने के लिए जनता उत्सुक है। लेकिन जब हिमाचल या फिर कुटलैहड़ में बिकास की बात आती है, तो पंद्रह माह के सुक्खू सरकार के कार्यकाल पर प्रश्न चिन्ह लग जाता है। क्योंकि सुक्खू सरकार केवल सरकारी कार्यलय को बंद करने बाली सरकार बनकर रह गई है। भुट्टो ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री के साथ कोई बिकास की बात नहीं कर सकता, केवल मित्रों को खुश करने के ही सुक्खू सरकार के 15 माह कार्यकाल रूप में पूरे हो गए है। 

देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि हमारा कुटलैहड़ से 1996 से गहरा नाता है। और सन दो हजार से हम सक्रिय राजनीति में आकर भाजपा में कई पदों पर सेवाए दे चुके है और हम कितने बेईमान है? यह भी कुटलैहड़ की जनता को पूरा ज्ञान है। भुट्टो ने कहा कि ज्ञानी बनने से पहले कुटलैहड़ कांग्रेस प्रत्याशी पूरी जानकारी तथ्यों सहित लें, फिर बात करें। भुट्टो ने कहा कि सुक्खू सरकार के सहयोग के बिना भी हमने जोड़तोड़ करके 14 माह में जनता की समस्याओं का हल किया था। लेकिन कुटलैहड़ प्रत्याशी जो हर जगह हर पल आका की तरह बागी बागी शब्द की माला जप रहे है।

वह एक वार अपने गिरेबान में झांक लें । कुटलैहड़ की जनता की नजरों में कौन बागी और कौन ईमानदार है। यह कांग्रेस प्रत्याशी को चार जून को पता चल जाएगा। इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, मनोहर लाल शर्मा,सुबेदार रतन सिंह, विजय मलांगड़, प्रधान सुनीता देवी, पूर्व उपप्रधान सुरेश कुमार, अशोक शर्मा,विक्रमजीत सिंह, सुरजीत सिंह, साधू राम, प्रकाश चंद, सर्वजीत सिंह, सूबेदार अमर सिंह, करनैल सिंह, सुभाष शर्मा, शिव शर्मा, ठाकुर विधि सिंह, भोलू राम, पिरथी चंद, अजय शर्मा , राममूर्ति शर्मा व गणमान्य मौजूद रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -