HomeNationalटायर में हवा भरते समय हुआ धमाका, हवा में उछलकर गिरे 4...

टायर में हवा भरते समय हुआ धमाका, हवा में उछलकर गिरे 4 लोग, एक की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बिलासपुरः चकरभाठा थाना क्षेत्र के बोदरी स्थित फार्च्यून एलीमेंट कालोनी में जेसीबी के विशाल टायर में हवा भरने के दौरान हुए अचानक ब्लास्ट हो गया। इस भीषण धमाके में एक हेल्पर की मौत हो गई। हादसे में मैकेनिक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विस्फोट के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी और लोगों की चीख-पुकार दिखाई दे रही है। वहीं हादसे में 4 लोगों कई फीट दूर उछलकर गिरते हुए दिखाई दे रहे है।

सीपत एनटीपीसी में रहने वाले उमाकांत कौशिक बेकहो लोडर में हेल्पर थे। वे बोदरी स्थित फार्च्यून एलीमेंट कालोनी में काम करते थेे। सुबह करीब 11 बजे कालोनी परिसर में खड़ी बेकहो लोडर के बड़े टायर में हवा भरने का काम चल रहा था। मौके पर हेल्पर भूपेंद्र कौशिक, टायर मिस्त्री ओसामा और अन्य कर्मचारी मौजूद थे। इसी दौरान अचानक तेज धमाके के साथ टायर फट गया।

विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि टायर का डिस्क और उससे जुड़े भारी लोहे के हिस्से कई फीट दूर तक उछल गए। आसपास मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे में जेसीबी हेल्पर उमाकांत कौशिक को गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं टायर मिस्त्री ओसामा, बेकहो लोडर आपरेटर भूपेंद्र राव और कर्मचारी अमृत लाल यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही चकरभाठा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया और जांच शुरू कर दी है।

घटना के बाद हादसे का वीडियो सामने आने से पूरे इलाके में चर्चा तेज हो गई है। वीडियो में ब्लास्ट के तुरंत बाद लोगों को इधर-उधर भागते और घायलों को संभालते देखा जा रहा है। चकरभाठा थाना प्रभारी भावेश शेंडे ने बताया कि वीडियो में विस्फोट के बाद कर्मचारी उछलकर गिरते हुए नजर आ रहे हैं। टायर में प्रेशर अधिक होने के कारण ब्लास्ट की बात सामने आई है। बताया जाता है कि बेकहो लोडर का टायर खराब हो गया था। इसे बदलवाने के बजाए रिपेयर करवाकर काम चलाया जा रहा था।

 

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -