TechWhatsapp Web अकाउंट बन सकता है खतरा, Logout न करने पर बढ़ेगा...

Whatsapp Web अकाउंट बन सकता है खतरा, Logout न करने पर बढ़ेगा Cyber Fraud

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

टेक्नोलॉजी : इन दिनों व्हाट्सऐप वेब का इस्तेमाल काफी हद तक बढ़ चुका है। काफी लोग लैपटॉप और कंप्यूटर में इसको चलाकर ऑफिस के काम से लेकर मैसेज भेजने तक जैसे कई काम आसानी से करते हैं परंतु व्हाट्सऐप वेब इस्तेमाल करने के बाद भी छोटी सी लापरवाही भी आपके अकाउंट की प्राइवेसी के लिए खतरा बन सकती है। ऐसे में इसके लिए आपक फोन या फिर ओटीपी की जरुरत नहीं पड़ेगी। यदि आपने किसी दूसरे के कंप्यूटर पर Whatsapp Web चलाया है और काम खत्म होने के बाद उसको Logout नहीं किया है तो आपका अकाउंट दूसरे व्यक्ति की पहुंच में रह सकता है। ऐसे खतरे को देखते हुए भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र ने यूजर्स को अलर्ट किया है। भारतीय साइबर अपराध का कहना है कि व्हाट्सऐप वेब अकाउंट बिना OTP कैसे खतरे में पड़ेगा।

OTP के बिना खतरे में पड़ सकता है अकाउंट

किसी भी कंप्यूटर पर व्हाट्सऐप वेब यदि लॉगइन रहे तो इससे गलत इस्तेमाल का खतरा बढ़ सकता है। साइबर अपराधी ऐसे एक्टिव सेशन का फायदा उठाकर यूजर्स के मैसेज पढ़ सकते हैं। इसके अलावा उसकी ओर से नए मैसेज भी भेज सकते हैं। इतना ही नहीं उन्हें कॉन्टैक्ट लिस्ट और ग्रुप चैट तक पहुंच भी मिल सकती है। इसके जरिए किसी भी व्यक्ति की पहचान का इस्तेमाल करके धोखाधड़ी, फिशिंग और सोशल इंजीनियरिंग जैसी एक्टिविटी को भी अंजाम दे पाएंगे।

व्हाट्सऐप वेब को लॉगआउट करना ना भूलें

व्हाट्सऐप वेब का इस्तेमाल करने के बाद सिर्फ ब्राउजर या टैब बंद करना ही काफी नहीं होता है। इससे आपके अकाउंट का लॉगिन सेशन खत्म नहीं होगा। ऐसे में हर बार इस्तेमाल होने के बाद अकाउंट से मैन्युअली लॉगआउट जरुर करें। यदि किसी अनजान या फिर शेयर किए गए कंप्यूटर पर व्हाट्सऐप वेब चलाना जरुरी है तो प्राइवेट या इनकॉग्निटो ब्राउजिंग मोड भी इस्तेमाल कर सकते है।

ऐसे कंप्यूटर पर न चलाएं व्हाट्सऐप वेब

भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र ने मुख्यतौर पर शेयर किए जाने वाले कंप्यूटर पर व्हाट्सऐप वेब का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतने के लिए कहा है। इसमें साइबर कैफे, पब्लिक कियोस्क, होटले के बिजनेस सेंटर और दूसरे लोगों के कंप्यूटर शामिल हैं। ऑफिस के ऐसे सिस्टम पर भी इसका इस्तेमाल करने से बचने की सलाह दी है जिनका इस्तेमाल आपके अलावा कई और लोग कर सकते हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

लोहारली-चरुड़ू पुल के पास सड़क पर घायल मिला बाइक सवार, अस्पताल में तोड़ा दम

ऊना,सुशील पंडित: गगरेट क्षेत्र के लोहारली-चरुड़ू पुल के पास...

27 नवंबर को पूरे देश में होगा Civil Defence Air Red एवं ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का आयोजन

चंडीगढ़: प्रदेश में सिविल डिफेंस की तैयारियों को परखने...

भटोली में वन विभाग की छापेमारी, फ्रिज से संरक्षित वन्यजीव सेह का मांस बरामद

ऊना,सुशील पंडित: वन्यजीवों के अवैध शिकार और उनके अंगों...

MG Food Restaurant में नशे में धुत युवकों ने कर्मियों से की हाथापाई, तोड़फोड़ के आरोप, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर-5 स्थित एमजी फूड रेस्टोरेंट में सुबह करीब...

लोहारली-चरुड़ू पुल के पास सड़क पर घायल मिला बाइक सवार, अस्पताल में तोड़ा दम

ऊना,सुशील पंडित: गगरेट क्षेत्र के लोहारली-चरुड़ू पुल के पास सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई।...

27 नवंबर को पूरे देश में होगा Civil Defence Air Red एवं ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का आयोजन

चंडीगढ़: प्रदेश में सिविल डिफेंस की तैयारियों को परखने और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की क्षमता का आकलन करने...

भटोली में वन विभाग की छापेमारी, फ्रिज से संरक्षित वन्यजीव सेह का मांस बरामद

ऊना,सुशील पंडित: वन्यजीवों के अवैध शिकार और उनके अंगों की खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने के लिए वन विभाग ने...

MG Food Restaurant में नशे में धुत युवकों ने कर्मियों से की हाथापाई, तोड़फोड़ के आरोप, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर-5 स्थित एमजी फूड रेस्टोरेंट में सुबह करीब 6 बजे जम्मू-कश्मीर नंबर की गाड़ी में पहुंचे दो युवकों...