Girl in a jacket
HomeBreaking Newsशराब के नशे में टल्ली टीचर का वीडियो हुआ वायरल

शराब के नशे में टल्ली टीचर का वीडियो हुआ वायरल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : यूपी के हमीरपुर जिले में एक सरकारी टीचर शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंच गया। इतना ही नहीं नशे में वह क्लास रूम के अंदर गया और कुर्सी में बैठकर सो गया। कुर्सी में लुढ़के पड़े टीचर को स्कूल के छात्र और अभिभावक जगाने की कोशिश करते रहे पर वो इतने नशे में था कि उठा ही नहीं।  टीचर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बीएसए ने एक्शन लिया है। आरोपी टीचर को निलंबित कर दिया गया है। वीडियो इलाके में में चर्चा का विषय बना हुआ है।  हमीरपुर जिले मे एक प्राइमरी स्कूल के टीचर का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह स्कूल में अपनी कुर्सी पर बैठकर शराब के नशे में झूमता दिखाई दे रहा है। स्कूल पहुंचे कुछ अभिभावकों ने टीचर को उठाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं उठा इस पर कुछ लोगों ने उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया  

वायरल वीडियो की पड़ताल में पता चला कि यह मुस्करा ब्लॉक क्षेत्र के गलिहामऊ गांव का है स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्राइमरी स्कूल में तैनात टीचर बीते दिन शराब के नशे में धुत होकर अपनी कुर्सी में झूम रहा था जिसकी सूचना पर कुछ अभिभावक स्कूल पहुंचे और टीचर को उठाने की कोशिश की लेकिन उसने इतनी शराब पी ली थी कि कुर्सी से उठ नहीं पा रहा था   इसी दौरान नशे में चूर टीचर का ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया ग्रामीणों का कहना है कि इससे पूर्व भी यह टीचर कई बार शराब के नशे में स्कूल आ चुका है लेकिन समझाने के बाद भी नही माना जिसके चलते वीडियो बनाकर टीचर की करतूत को उजागर किया गया इस मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आलोक सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई गई है जिसमें टीचर दोषी पाया गया है इसलिए उसे निलंबित कर दिया गया है 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -