फिरोजपुरः पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ट्रैफिक पुलिस ने शहीद उधम सिंह चौक पर वाहनों की जांच की। जानकारी देते DSP राजवीर सिंह (स्पेशल क्राइम) ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में शहीद उधम सिंह चौक पर पुलिस ने नाकाबंदी की गई।
इसके अलावा जिले में कई अन्य जगहों पर भी वाहनों की जांच के लिए विशेष नाके लगाए गए हैं। असामाजिक तत्वों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत संदिग्ध वाहनों की सघन जांच की जा रही है। इसमें उन वाहनों की जांच शामिल है, जिनके शीशों पर टिंट (काली फिल्म) लगी है या जो बिना उचित दस्तावेजों के चलाए जा रहे है। साथ ही किसी भी संदिग्ध वस्तु की बारीकी से जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार जिन वाहनों के पास वैध दस्तावेज नहीं हैं, उन्हें जब्त किया जा रहा है और इस अभियान के दौरान किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। वहीं डीएसपी ने लोगों से अपील की कि दोपहिया वाहन चालक हेलमेट लगाकर और गाड़ी चालक सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाए और अपनी गाड़ी के कागजात साथ रखे।
