भुट्टो ने विश्वास जताया कि धनेत जिला पार्षद वार्ड में भाजपा प्रत्याशी दस हजार से अधिक मतों के अंतर से विजय प्राप्त करेगी। भाजपा प्रत्याशी श्रीमती वीना देवी ने कहा कि उन्हें क्षेत्र की जनता का अपार समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद उनकी प्राथमिकता क्षेत्र के हर गांव तक विकास पहुंचाना, सड़क, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना तथा युवाओं और महिलाओं के हितों के लिए कार्य करना रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सोच गांव और गरीब के विकास की है और जनता इस बार विकास के नाम पर मतदान करेगी। इस अवसर पर भाजपा मंडल के पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, महिला मोर्चा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभा में मौजूद नेताओं ने कहा कि कुटलैहड़ क्षेत्र में भाजपा लगातार मजबूत हो रही है तथा पंचायत चुनावों में पार्टी को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है।
