Nationalराहुल गांधी पर भड़के केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah, बोले - '2029...

राहुल गांधी पर भड़के केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah, बोले – ‘2029 में बीजेपी की सरकार बनेगी’

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक बार फिर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष पर तंज कसते हुए अमित शाह ने कहा कि अभी आप हार से थकिए मत। अभी तो आपको बंगाल और तमिलनाडु में भी हारना है। अहमदाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने कहा कि साल 2029 में फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बनेगी।

2029 में बनेगी पीएम मोदी की सरकार

अमित शाह अहमदाबाद नगर निगम के 330 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लोकापर्ण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने संबोधन किया। उन्होंने कहा कि – ‘राहुल बाबा अभी आप थकिए मत हार से मत थकिए। बंगाल और तमिलनाडु में हारना ही है। नक्की कर के रखिए। उन्होंने कहा कि – 2029 में फिर एक बार पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बनेगी। इसकी वजह बीजेपी के सिद्धांत है जिनसे जनता जुड़ी हुई है’।

कांग्रेस ने किया हर फैसले का विरोध

आगे गृह मंत्री ने कहा कि – ‘बीजेपी ने राम मंदिर बनवाया तो कांग्रेस ने उसका विरोध किया। पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक हुई तो उसका भी विरोध किया। एयरस्ट्राइक पर भी कांग्रेस ने विरोध किया। बांग्लादेशी घुसपैठियों को हटाने की बात हुई तो उसका भी विरोध किया गया। काशी का नया मंदिर बना तो भी विरोध हुआ। कश्मीर से धारा 370 हटाई गई। तब भी कांग्रेस ने विरोध किया। तीन तलाक खत्म किया गया तब भी विरोध किया। कॉमन सिविल कोड लाए गए तो उसका भी विरोध किया गया’।

अब मेरी क्षमता नहीं कांग्रेस को समझाना

अमित शाह ने आगे कहा कि – ‘जनता को जो-जो पसंद है राहुल गांधी और कांग्रेस उसका विरोध करते हैं फिर वोट कैसे मिलेंगे’। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि – ‘राहुल बाबा को समझाने की उनकी क्षमता नहीं है क्योंकि उन्हें उनकी खुद की पार्टी भी नहीं समझा पाई। उन्हें वो कैसे समझा पाएंगे’।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Osm Look के साथ पैदा हुआ नवजात, वीडियो वायरल

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक नवजात बच्चे का...

शरद पूर्णिमा पर चांद के नीचे क्यों रखी जाती है खीर? जानें परंपरा का रहस्य

धर्म: शरद पूर्णिमा वाले दिन रात को चंद्रमा की...

Asian Champions Trophy: सीएम मान करेंगे मैच की ओपन सेरेमनी, देखें वीडियो

जालंधरः आजादी के बाद पंजाब में पहली बार होने जा...

Ind-Zimbave के दूसरे वनडे मैच में इतिहास रच सकती है Smriti Mandanna! तेज हुई अटकलें

खेल: भारत की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान स्मृति...

Jalandhar News: Kulhad Pizza Couple सहज की सेहत को लेकर भाई ने किया खुलासा, देखें वीडियो

जालंधर: कुल्हड़ पिज्जा कपल सहज की सेहत को लेकर...

Osm Look के साथ पैदा हुआ नवजात, वीडियो वायरल

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक नवजात बच्चे का वीडियो तेजी से चर्चा में है। बच्चे के चेहरे पर...

शरद पूर्णिमा पर चांद के नीचे क्यों रखी जाती है खीर? जानें परंपरा का रहस्य

धर्म: शरद पूर्णिमा वाले दिन रात को चंद्रमा की रोशनी के नीचे खीर रखने की परंपरा बहुत समय से...

Asian Champions Trophy: सीएम मान करेंगे मैच की ओपन सेरेमनी, देखें वीडियो

जालंधरः आजादी के बाद पंजाब में पहली बार होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए जालंधर...

Ind-Zimbave के दूसरे वनडे मैच में इतिहास रच सकती है Smriti Mandanna! तेज हुई अटकलें

खेल: भारत की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान स्मृति मंधाना इतिहास रच सकती हैं। आज भारत और जिम्बाव्बे में...