.
Nationalडायल-112 की PRV गाड़ी से डीजल चोरी मामले में 2 पुलिस कर्मी...

डायल-112 की PRV गाड़ी से डीजल चोरी मामले में 2 पुलिस कर्मी सस्पेंड, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बरेली: डायल-112 की PRV गाड़ी का डीजल चोरी को लेकर एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। जिसमें पुलिस कर्मियों पर डीजल चोरी के आरोप लगे है। वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद SSP अनुराग आर्य ने सख्त एक्शन लेते हुए दो पुलिसकर्मियों (हेड कांस्टेबल बृजेश कुमार और कांस्टेबल मोंटी कुमार) को निलंबित कर दिया है। होमगार्ड पर कार्रवाई के लिए भी पत्र लिखा गया। दरअसल, वायरल वीडियो में PRV वाहन से डीजल निकाले जाने और उसे पेट्रोल पंप पर दिए जाने का दावा किया गया है।

यह प्रकरण शाही थाना क्षेत्र की दुनका चौकी से संबंधित बताया गया है। मामले में शाही थाने की डायल-112 PRV पर तैनात हेड कांस्टेबल बृजेश कुमार और कांस्टेबल मोंटी कुमार की भूमिका पर सवाल उठे हैं। मिली शिकायत के आधार पर अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू करवाई गई। आरोप है कि दोनों पुलिसकर्मियों ने पेट्रोल पंप कर्मियों से मिलीभगत कर सरकारी वाहन से ईंधन निकलवाया और उसे बेच दिया। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है।

दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कराई गई है। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि सरकारी डीजल के संबंध में वास्तव में क्या अनियमितता हुई और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे। इस मामले में होमगार्ड मुकेश शर्मा का नाम भी सामने आया है। पुलिस विभाग की ओर से उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला कमांडेंट होमगार्ड को पत्र भेजा गया है। विभागीय जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: Singer Gulab Sidhu के घर पर फायरिंग मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

बरनालाः पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के घर पर फायरिंग...

गहरी खाई में गिरी कार, शादी से लौट रहे 4 लोगों की मौत; एक घायल, देेखें वीडियो

कुल्लूः कुल्लू के आनी उपमंडल में मंगलवार तड़के हरिपुर-नागन...

अमेरिका के मिडटर्म चुनावों में Trump को लगेगा बड़ा झटका, सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा

नई दिल्ली: अमेरिका-ईरान युद्ध और पश्चिम एशिया में फैली...

Jalandhar News: नगर निगम में पूर्व कर्मियों ने किया प्रदर्शन, दी चेतावनी, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नगर निगम दफ्तर में रिटायर्ड म्युनिसिपल एम्प्लॉई...

Punjab News: Singer Gulab Sidhu के घर पर फायरिंग मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

बरनालाः पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के घर पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार...

गहरी खाई में गिरी कार, शादी से लौट रहे 4 लोगों की मौत; एक घायल, देेखें वीडियो

कुल्लूः कुल्लू के आनी उपमंडल में मंगलवार तड़के हरिपुर-नागन क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-305 पर एक कार गहरी खाई में...

तीस्ता नदी में डूबे नन्हे हाथी को मछुआरों ने बचाया, मां से मिलते ही लपट गया, देखें Viral Video

मालबाजारः तीस्ता नदी के तेज बहाव में बहकर आए एक हाथी शावक को पांच मछुआरों ने सुरक्षित बचाकर उसकी...

अमेरिका के मिडटर्म चुनावों में Trump को लगेगा बड़ा झटका, सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा

नई दिल्ली: अमेरिका-ईरान युद्ध और पश्चिम एशिया में फैली अशांति के बीच में अब डोनाल्ड ट्रंप की चिंता बढ़...