Girl in a jacket
HomeNationalढाई साल की मासूम से Rape, आरोपी गिरफ्तार

ढाई साल की मासूम से Rape, आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सतनाः जिले से इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जहां, ढाई साल की मासूम बच्ची से रेप की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी युवक उसे अपने घर ले गया और गलत काम किया। लोगों के शोर मचाने के बाद वह घर में ताला लगाकर फरार हो गया। घटना वीरवार शाम की बताई जा रही है। आरोपी युवक की पहचान आकाश के रूप में हुई है। वह बच्ची के घर के पास में ही रहता है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

जानकारी मुताबिक, स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक पहले से आपराधिक प्रवृत्ति का है। वह आए दिन कॉलोनी में गाड़ियों में तोड़फोड़ करते रहता है। कई बार लोगों का सामान भी इधर-उधर फेंक देता है। लोगों ने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है। सीएसपी महेंद्र सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -