Girl in a jacket
HomeInternationalTruck ने भीड़ को रौंदा, 15 की मौत, 30 घायल, देखें वीडियो

Truck ने भीड़ को रौंदा, 15 की मौत, 30 घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

इस मामले में ISIS कनेक्शन आया सामने

नई दिल्ली : अमेरिका के न्यू ऑरलियन्स में एक ट्रक ने भीड़ कुचल दिया। जिसमें 15 लोगों की जान चली गई और 30 लोग घायल हो गए। घटना बोरबन स्ट्रीट और इबर्विले के चौराहे पर हुई। यूएस के न्यू ऑर्लिंन्स में नए साल का सेलिब्रेशन अचानक से मातम में बदल गया। दरअसल न्यू ऑर्लिन्स की बर्बन स्ट्रीट पर नए साल को लेकर उत्सव का माहौल था। नए साल को सेलिब्रेट करने के लिए भारी संख्या में लोग वहां इकट्ठा थे।

तभी अचानक एक हाई स्पीड पिकअप ट्रक वैन भीड़ को रौंदते हुए वहां से गुजर गई। इस हादसे में 15 लोगों की जान चली गई और 30 लोग घायल हुए है। ड्राइवर ने भीड़ पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई। घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती किया गया है। इस हादसे के बाद पुलिस और अमरिकी जांच एजेंसी FBI जांच में जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार अब एजेंसी को चौंकाने वाले सबूत हाथ लगे हैं।
जांच में सामने आया कि इस ट्रक वैन को शमशुद्दीन जब्बार नाम का एक व्यक्ति चला रहा था। उसके ट्रक वैन पर आतंकी संगठन ISIS का झंडा लगा हुआ था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में जब्बार की सफेद पिकअप ट्रक को टेक्सास प्लेट और ISIS के झंडे के साथ कैनाल स्ट्रीट के ट्रैफिक से गुजरते हुए दिखाया गया है, और फिर बोरबन स्ट्रीट पर तेज स्पीड में टर्न लिया गया है।
- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -