बरेलीः रामपुर गार्डन के पास ट्रांसजेडर को जिम में बुलाकर पीटने की घटना सामने आई है। वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पीड़िता की शिकायत पर ट्रांसजेडर को पीटने और अभद्रता करने वाले हीलियस जिम संचालक समेत दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों का चालान कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जमानत दे दी गई।
जिम पर बुलाकर किन्नर को पीटा, संचालक समेत 2 गिरफ्तार#CrimeNews #BreakingNews pic.twitter.com/nnuHhBiWgI
— Encounter Newspaper (@encounter_md) August 12, 2026
दरअसल, प्रेमनगर थाना क्षेत्र निवासी ट्रांसजेंडर ने पुलिस को बताया कि रात उनके पास उनके मुंह बोले भाई विशाल का फोन आया। विशाल ने कहा कि उसकी गाड़ी रामपुर गार्डन स्थित हीलियस जिम के बाहर तोड़ दी गई है। इसके बाद वह अपने साथियों के साथ पहुंची और जिम संचालक से बातचीत की। बातचीत में जिम मालिक अश्वनी शर्मा ने आश्वासन दिया कि वह कार तोड़ने वाले की तलाश कर लेंगे।
आरोप है कि उसी रात करीब 10 बजे जिम मालिक अश्वनी का फोन आया कि जिम पर आ जाओ गाड़ी तोड़ने वाले का पता चल गया है। जब वह वहां अपने साथियों के संग पहुंची तो जिम संचालक अश्वनी व उसके साथियों सुशील, अंकित, अजय व चार अज्ञात लोगों ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी मारपीट और छेड़छाड़ की। आरोप है कि गला दबाकर हत्या का भी प्रयास किया। मामले में कोतवाली पुलिस ने शिकायती पत्र के आधार पर आरोपितों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की और जिम संचालक अश्वनी शर्मा व उसके साथी सुशील को गिरफ्तार कर कोर्ट में चालान पेश कर दिया।