Hocky Champion Trophy 2026
Nationalदर्दनाक हादसाः बेकाबू ट्रक ने चार महिलाओं और तीन बच्चों को रौंदा,...

दर्दनाक हादसाः बेकाबू ट्रक ने चार महिलाओं और तीन बच्चों को रौंदा, एक घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

खूंटीः झारखंड के खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र में वीरवार देर रात तेज रफ्तार 18 पहियों वाले ट्रक ने सात लोगों की जान ले ली। कर्रा-तोरपा मुख्य सड़क पर पोड़ा से पहले जोने-लुदरू मोड़ के पास हादसे में चार महिलाओं और तीन बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में पाको देवी, कसीला देवी, मानहू देवी, गोलू कुमार, अंजलि कुमारी, तूती कुमारी और 12 वर्षीय सौरभ नायक शामिल हैं। हादसे में घायल खुशबू कुमारी का खूंटी सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। सभी मृतक जोने-लुदरू मोड़ के पास स्थित कॉलोनी के रहने वाले थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुरुवार रात करीब 9.45 बजे एक स्कूटी सवार जोने-लुदरू मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पुलिया के पास झाड़ियों में गिर गया था। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास की महिलाएं और बच्चे उसे देखने और मदद के लिए पुलिया के पास पहुंचे थे। इसी दौरान तोरपा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने सड़क किनारे खड़े लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी मृतकों के शव और घायलों को खूंटी सदर अस्पताल लाया गया। रात करीब 11:15 बजे इलाज के दौरान 12 वर्षीय सौरभ नायक ने भी दम तोड़ दिया। इसके साथ ही मृतकों की संख्या सात हो गई।

घायल खुशबू कुमारी का अस्पताल में इलाज जारी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ट्रक का चालक नशे में था। वह तोरपा की ओर से काफी तेज रफ्तार और लापरवाही से कर्रा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे जुटे लोगों को उसने कुचल दिया। हादसे के बाद चालक और खलासी मौके से फरार हो गए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

रुसी ईंधन पर लगे बैन को लेकर भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति Trump, बोले – ‘यह काफी खराब कानून है’

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रुसी...

बोर्ड से टकराकर 8 फीट उछला युवक, देखें दिल दहलाने वाला वीडियो

जयपुरः राजस्थान के सीकर जिले में रींगस-खाटू श्याम रोड...

जम्मू-कश्मीर में सरकार गिरने का खतरा, 25 विधायक दे सकते हैं इस्तीफा

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर की सियासत में बड़ा राजनीतिक संकट खड़ा...

रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों का उमड़ा भारी जनसैलाब, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः दिवाली और छठ पूजा के महापर्व के अवसर...

जम्मू-कश्मीर में (CIK) विंग बड़ा एक्शन, 6 जगहों पर की छापेमारी

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) विंग...

रुसी ईंधन पर लगे बैन को लेकर भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति Trump, बोले – ‘यह काफी खराब कानून है’

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रुसी पेट्रोलियम के आयात पर लगे हुए बैन से जुड़े अमेरिकी...

बोर्ड से टकराकर 8 फीट उछला युवक, देखें दिल दहलाने वाला वीडियो

जयपुरः राजस्थान के सीकर जिले में रींगस-खाटू श्याम रोड पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। एक व्यक्ति...

जम्मू-कश्मीर में सरकार गिरने का खतरा, 25 विधायक दे सकते हैं इस्तीफा

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर की सियासत में बड़ा राजनीतिक संकट खड़ा होता नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की सरकार...

रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों का उमड़ा भारी जनसैलाब, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः दिवाली और छठ पूजा के महापर्व के अवसर पर अपने घरों को जाने वाले प्रवासियों के कारण देशभर...