InternationalTikToker शम्सू बीबी को बाइक सवारों ने गोलियों से भूना, देखें CCTV

TikToker शम्सू बीबी को बाइक सवारों ने गोलियों से भूना, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पाकिस्तानः पाकिस्तान के टैक्सिला शहर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसमें 13 लाख फॉलोअर्स वाली मशहूर टिकटॉकर शम्सू बीबी उर्फ आयशा गिलमाना की अज्ञात हमलावरों ने कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी है। घटना में उनकी (15) बहन भी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते चार संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार 14 अगस्त को शम्सू बीबी को काशिफ उर्फ काशी नाम के व्यक्ति का फोन आया, जिसने उन्हें तुरंत मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद शम्सू अपनी बहन असीमा और भाई नईमतुल्लाह के साथ कार से निकली, जहां टैक्सिला के एक पेट्रोल पंप के पास मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने उनकी कार पर गोलियां चला दी। गर्दन में गोली लगने से शम्सू की मौके पर ही मौत हो गई।

फायरिंग में अनियंत्रित होकर कार दूसरी गाड़ी से टकरा गई, जिससे उनकी बहन असीमा गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

शम्सू के भाई रहमतुल्लाह के अनुसार शम्सू का कौसर और जावेद उर्फ शाहीन नाम के व्यक्तियों से पैसों का लेनदेन था। पैसे वापस मांगने पर उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही थी, जिसकी शिकायत इस्लामाबाद पुलिस में भी दर्ज कराई गई थी।

मृतका के पिता फजल साहिबजादा ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या कौसर और जावेद ने किराए के शूटरों के जरिए करवाई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कॉल डिटेल, सीसीटीवी और सर्विलांस फुटेज के आधार पर हिरासत में लिए चार संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

शिकायत में शम्सू के पिता ने दावा किया कि उनकी बेटी करीब 3-4 वर्षों से टिकटॉक वीडियो बना रही थीं और उनके लगभग 13 लाख फॉलोअर्स थे। परिवार के मुताबिक, उनके अकाउंट पर 30-35 मिलियन से अधिक लाइक्स भी थे। हत्या के बाद परिवार ने उनका टिकटॉक अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

कांग्रेस के पूर्व MLA आवला अकाली दल में शामिल, सुखबीर बादल ने थमाया पार्टी का दामन

जलालाबादः पंजाब असेंबली इलेक्शन को लेकर राज्य का पॉलिटिकल...

नाबालिग सिख लड़की ने अपनी इच्छा से अपनाया इस्लाम

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में एक नाबालिग सिख लड़की के इस्लाम...

Iran के साथ Donald Trump का क्या होगा अगला कदम? अमेरिकी राष्ट्रपति ने दिया Hint

नई दिल्ली: ईरान और अमेरिका के बीच में तनाव...

Punjab News: सिविल अस्पताल में युवक ने मचाया उत्पात, डॉक्टर की खींचे बाल, नर्स को मारे थप्पड़, देखें वीडियो

खरड़ः सिविल अस्पताल खरड़ में एक मरीज द्वारा डॉक्टरों, नर्स और एंबुलेंस ड्राइवर के साथ मारपीट करने का मामला...

बिग बॉस 20 में Qazi Touqeer की चमकी किस्मत, Rohit Shetty ने दिया सिंगर को बड़ा Project

मनोरंजन: बिग बॉस 20 में इन दिनों एक ही नाम है जो फैंस को सबसे ज्यादा पसंद आ रहा...

कांग्रेस के पूर्व MLA आवला अकाली दल में शामिल, सुखबीर बादल ने थमाया पार्टी का दामन

जलालाबादः पंजाब असेंबली इलेक्शन को लेकर राज्य का पॉलिटिकल पारा अपने पीक पर है। ऐसी चर्चा है कि फरवरी...

नाबालिग सिख लड़की ने अपनी इच्छा से अपनाया इस्लाम

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में एक नाबालिग सिख लड़की के इस्लाम अपनाने का मामला सामने आया है। एक वायरल वीडियो में...