Girl in a jacket
HomeHimachalचिट्टे सहित मण्डी के तीन युवक गिरफ्तार

चिट्टे सहित मण्डी के तीन युवक गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित: हरोली पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़ी गई जीरो टालरेंस की कार्यवाही के चलते आज गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस चौकी पण्डोगा की टीम ने पण्डोगा में 6.08 ग्राम चिट्टे सहित तीन युवकों को पकड़ा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर  विशेष नाकाबन्दी के दौरान गाड़ी संख्या (HP58-2310) अल्टो कार में सवार मण्डी जिला के तीन युवकों से 6.08 ग्राम हैरोईन/चिट्टा बरामद किया गया है। आरोपित युवकों की पहचान विक्की शर्मा( 26) पुत्र योगराज निवासी गांव डोह डा. रिवालसर तहसील बल्ह जिला मण्डी हि.प्र. व छवी राम (27) पुत्र चुन्नी लाल निवासी गांव सफरू डा0 रिवालसर तह. बल्ह जिला मण्डी हि.प्र व नरेन्द्र कुमार (26) पुत्र जीत राम निवासी गांव सरकीधार तहसील बल्ह जिला मण्डी हि.प्र. के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपित युवकों के विरुद्ध थाना हरोली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।प्रभारी थाना हरोली सुनील संख्यान ने बताया कि थाना हरोली में इस वर्ष कुल 45 मामले मादक पदार्थ अधिनियम के तहत दर्ज किए जा चुके है। हरोली पुलिस द्वारा नशा बेचने वालों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है। प्रभारी थाना हरोली द्वारा आम जनता से अपील की है कि हरोली क्षेत्र में अगर कोई भी व्यक्ति नशा बेचता है तो उसकी सूचना तुरन्त प्रभारी थाना के मोबाईल नम्बर *70189-95910* पर Call, SMS या Whats App के माध्यम दें । सूचना देने वाले का नाम पुरी तरह से गुप्त रखा जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -